hamburger icon
A
Read in English

Coronavirus: कोरोना वायरस के इलाज के दावे कितने सही.? फेसबुक क्यों लगा रहा बैन

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) के अनुसार वह ऐसे विज्ञापनों को हटा रही है जिसमें कोरोना वायरस के इलाज (Coronavirus Treatment) का दावा किया जा रहा है. हाल के दिनों में फेसबुक पर ऐसे विज्ञापन (Facebook Ads) भी देखे गये हैं जिनमें नोबल कोरोना वायरस के इलाज का दावा किया गया है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 27, 2020 1:49 PM IST

कोरोना वायरस अपडेट (Coronavirus Update) हर कोई जानना चाहता है. दुनियाभर के वैज्ञानिक कोरोना वायरस (Corona Virus) पर शोध कर रहे. मीडिया रिपोर्ट और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की तरह से अभी तक कोरोना वायरस के इलाज (Coronavirus Treatment) की पुष्टि नहीं हुई है. अभी कोरोना वायरस से बचाव (Coronavirus Prevention) के लिए वैक्सीन पर शोध चल रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया में कोरोना वायरस के इलाज के दावे वाले विज्ञापन आने लगे हैं. फेसबुक की तरफ से नोबल कोरोना वयारस (Nobel Coronavirus) के इलाज के बारे गलत दावे करने वाले विज्ञापनों पर बैन लगाने का फैसला किया गया है.

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) के अनुसार वह ऐसे विज्ञापनों को हटा रही है जिसमें कोरोना वायरस के इलाज (Coronavirus Treatment) का दावा किया जा रहा है. हाल के दिनों में फेसबुक पर ऐसे विज्ञापन (Facebook Ads) भी देखे गये हैं जिनमें नोबल कोरोना वायरस के इलाज का दावा किया गया है.

कोरोना वायरस के इलाज का दवा करने वाले विज्ञापनों पर यह भी लिखा है कि इसका स्टॉक बहुत कम है. कोरोना वायरस के इलाज की गारंटी देने वाले भ्रामक विज्ञापनों को फेसबुक अपने प्लेटफार्म से हटाने का काम कर रहा है.

कोरोना वायरस मास्क का सच

सोशल मीडिया में कुछ विज्ञापन कोरोना वायरस मास्क को लेकर भी हैं. फेस मास्क के विज्ञापनों में यह दावा किया गया है कि ये मास्क कोरोना वायरस से 100 प्रतिशत बचाव करने वाले हैं. इस तरह के विज्ञापनों पर भी फेसबुक प्रतिबंध लगा रहा है. मास्क भी कोरोना वायरस से नहीं बचा सकता है…अगर आप करते हैं यह गलती.

दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस के डर में हैं. ऐसे समय में कोरोना वायरस के इलाज और बचाव के नाम पर भटकने की जरूरत नहीं है. कोरोना वायरस का अभी तक कोई भी इलाज नहीं मिल सका है. विश्व स्वास्थ्य संगठन और दुनियाभर के तमाम वैज्ञानिक कोरोना वायरस वैक्सीन पर काम कर रहे हैं.

COVID-19: गर्मी के मौसम के साथ क्या करोना वायरस में कमी आएगी.?