Advertisement

Coronavirus Dream : सपने में भी डराने लगा है कोरोनावायरस, ऐसे पाएं बुरे सपनों से निजात

कोविड-19 पैनडेमिक का डर अब लोगों के अंदर इतना बढ़ गया है कि रात में सोते समय भी उन्हें कोरोना के ही बुरे सपने आ रहे हैं। ऐसे में मानसिक रूप से बीमार होने का खतरा बढ़ सकता है। कुछ उपायों को अपनाकर आप पा सकते हैं बुरे सपनों से छुटकारा....

Written By Anshumala
Published : April 13, 2020 11:04 AM IST

Coronavirus Dream : सपने में भी डराने लगा है कोरोनावायरस, ऐसे पाएं बुरे सपनों से निजात।

कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के कारण लोगों में अब डर इतना बैठ गया है कि रात में उन्हें अब कोरोनावयरस के सपने (Coronavirus Dream) आने लगे हैं। क्या आपके साथ भी ऐसा हो रहा है? यदि हां, तो आप अकेले नहीं हैं। देश-दुनिया में अधिकतर लोगों के मन-मस्तिष्क में कोरोना का खौफ इस कदर छा चुका है कि उन्हें रात में अब सपने भी कोरोना के ही आने लगे हैं। सोशल मीडिया पर भी ऐसी कई खबरें पढ़ने को मिल रही हैं।

कुछ यूजर्स ने तो अपने ट्विटर अकाउंट पर भी अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है। एक्सपर्ट का कहना है कि आप सारा दिन कोविड-19 (Covid-19 news) से संबंधित खबरें सुनते, पढ़ते और देखते हैं। ऐसे में ये सभी जानकारी आपके दिमाग पर हावी होने लगती हैं। आपके अंदर तनाव बढ़ने लगता है। जब आप रात में सोते हैं, तो इन्हीं सारी बातों को आप अपने सपने में देखकर डर जाते हैं। इससे रात में नींद भी टूटती है। और जब आप नींद सही से नहीं लेते हैं, तो आप कई अन्य शारीरिक समस्याओं से भी घिर जाते हैं।

Advertisement

क्या बुरे सपने आना सामान्य बात है?

येल स्कूल ऑफ मेडिसिन के स्लीप मेडिसिन विशेषज्ञ का कहना है कि आज हर कोई कोविड-19 पैनडेमिक से जूझ रहा है। इस तरह के विश्व व्यापी स्तर पर एक साथ ऐसी महामारी का अनुभव किसी ने नहीं किया। ऐसे में तनाव का बढ़ना संभव है। लोग रात में सोते तो हैं, लेकिन उनके दिमाग में जब ऐसी बातें घूमती रहती हैं, तो सपने भी बुरे आते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप इन दिनों मेंटली हेल्दी रहने के लिए कुछ पॉजिटिव उपायों को अपनाएं।

क्या है सपनों के पीछे का विज्ञान

मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि सपने क्यों आते हैं, इस बारे में शोधकर्ताओं को अभी तक कुछ ठीक से पता नहीं चल सका है। हालांकि, सपने आने के पीछे कई सिद्धांत भी दिए गए हैं। एक सिद्धांत कहता है कि आप वर्तमान में जिस भी वातावरण में जी रहे हैं, उनके विभिन्न परिदृश्यों को आजमाने के लिए ही सपने देखते हैं। कई बार ये सपने अच्छे तो कई बार बुरे और खतरनाक हो सकते हैं। आज हर कोई अपने परिवार की सुरक्षा, सेहत को लेकर चिंतित और मानसिक रूप से परेशान है। ऐसे में बुरे सपने आने लगते हैं। सपने वास्तविकता को भी रिफलेक्ट करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप किसी भी तरह के सपने को झेलने के लिए अपने दिमाग की क्षमता को मजबूत बनाएं।

Advertisement

बुरे सपनों के छुटकारा पाने के उपाय

आजकल कोविड-19 से जुड़ी खबरों को लोग अधिक देख-सुन रहे हैं। जाहिर है, इससे तनाव लेवल, एंग्जाइटी, डर बढ़ेगा। आज लोग समय काटने के लिए सोशल मीडिया पर भी देर तक रहते हैं, जहां सकारात्मक खबरें कम और नकारात्मक खबरें और वीडियोंज अधिक देखने को मिल रही हैं। बेहतर है, इनसे दूरी बनाएं। दिन भर में एक घंटा सोशल मीडिया पर रहने की कोशिश करें। घर के सदस्यों के साथ मस्ती भरे पल बिताएं।

अपने कामों में व्यस्त रहें

आप घर के काम में खुद को व्यस्त रखें। सुबह उठकर एक घंटा एक्सरसाइज, योग, मेडिटेशन करें। खुद के लिए एक दिनचर्या तय करें। जब आप पॉजिटिव काम अधिक करेंगे तो शरीर में सकारात्मक हार्मोन रिलीज होंगे। इससे आप खुश रह सकते हैं। अच्छे संगीत सुनें, बच्चों के साथ इनडोर गेम खेलें। जितना खुश रहने की कोशिश करेंगे, रात में चैन से सो पाएंगे।

परिवार के लोगों के साथ बैठें, बातें करें

आप आज से एक महीना पहले रात-दिन काम के कारण भागदौड़ करते रहते थे। इन दिनों आप घर पर हैं। आपके पास अपने और अपने परिवार के लोगों के लिए पर्याप्त समय है। उनकी अब तक जो भी आपसे शिकायतें थीं, उन्हें दूर करने की कोशिश करें। उनकी इच्छाओं को पूरा करें। उनसे बातें करें। आस-पड़ोस के लोगों के साथ शारीरिक नहीं, लेकिन भावनात्मक रिश्ता जरूर बनाए रखें।

About the Author

... Read More