hamburger icon
A
Read in English

Coronavirus Update: क्या कोरोना वायरस से बचाव के लिए तिल का तेल फायदेमंद हो सकता है.?

कोरोना वायरस (Coronavirus) का खतरा भारत में भी बढ़ रहा है. चीन में अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हो चुकी है. कोरोना वायरस से बचाव के लिए आयुर्वेद और भारतीय घरेलू उपाय में तिल के तेल को फायदेमंद बताया जा रहा है. क्या सच में कोरोना वायरस से तिल का तेल बचा सकता है.?

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 2, 2020 11:16 AM IST

Coronavirus Update: कोरोना वायरस चीन से भारत तक पहुंच चुका है. केरल में पहले कोरोना वायरस (Coronavirus) की पुष्टि हो चुकी है. अभी चीन से भारत लाए जाने वाले लोगों में भी कोरोना वायरस का डर बना हुआ है. चीन से भारत आए सभी लोगों को 14 दिनों तक डॉक्टरों की देखरेख में रखा जाएगा. सभी के लिए अलग से कैम्प भी बनाए गये हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर चुका है. भारत में कोरोना वायरस से बचाव के लिए आयुष मंत्रालय की तरफ से एडवािजरी भी जारी की जा चुकी है.

जब से कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ा है तमाम तरह के सुझाव आपको भी मिल रहे होगें . ऐसे ही एक सुझाव यह है कि तिल का तेल लगाने और खाने से कोरोना वायरस शरीर के अंदर प्रवेश नहीं करता है. मास्क भी कोरोना वायरस से नहीं बचा सकता है…अगर आप करते हैं यह गलती.

क्या सच में तिल का तेल लगाने या खाने से कोरोना वायरस शरीर के अंदर प्रवेश नहीं करता है.? भारत में आयुर्वेद पर लोगों का बहुत भरोसा भी रहता है. ऐसे में जरूरी यह है कि लोगों को तिल के तेल और कोरोना वायरस के बारे में बताया जाए.

कोरोना वायरस में तिल के तेल का असर

coronavirus Does putting on or eating sesame oil block the coronavirus from entering the body in Hindi

इस मसले पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जानकारी शेयर की है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार तिल का तेल स्वाद और स्वास्थ्य के लिए अच्छा है लेकिन यह कोरोना वयारस को मार नहीं सकता है.  कोरोना वायरस से बचने के आसान उपाय जो WHO द्वारा सुझाए गये हैं.

संक्रामक कोरोना वायरस के बारे में WHO कई तरह की एडवाजरी जारी कर चुका है. कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानियां जरूरी हैं. ऐसे में आपको इस तरह के किसी भी भ्रामक सलाह पर भरोसा न करें.

कोरोना वायरस से बचाव के उपाय 

  1. हाथों की सफाई पर विशेष ध्यान दें. किसी से हाथ मिलाने की जगह नमस्ते जैसे अभिवादन करें.
  2. बाहर निकलने पर मास्क का उपयोग करें. बाहर खाने से परहेज करें.
  3. जनवरों से दूर रहे क्योंकि जनवारों से ही कोरोना वायरस इंसानों में आया है.
  4. नॉनवेज अगर खाते हैं तो मांस कच्चा न खाएं. अधपका मांस भी खतरनाक है.
  5. सर्दी-जुकाम होने पर दूसरों को संक्रमण से बचाने के लिए नाक पर कपड़े का उपयोग करें.
  6. सामान्य बातचीत में लोगों से पर्याप्त दूरी बनाकर रखें.
  7. जहां बहुत ज्याद भीड़ रहती हो वहां जाने से बचें. अगर जाते हैं मास्क का उपयोग करें.