Coronavirus cases in Delhi and NCR: भारत में कोरोना वायरस से दूसरी मौत, दिल्ली की निवासी थी महिला
Coronavirus cases in Delhi and NCR: भारत में कोरोना वायरस से दूसरी मौत, दिल्ली की निवासी थी महिला
Coronavirus cases in Delhi and NCR: कोरोना वायरस के कारण भारत में एक और मौत हो गई। जिनकी मौत हुई है, वह दिल्ली की रहने वाली थीं और उनकी उम्र 69 वर्ष थी। महिला को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Written By:
Kishori Mishra
| Updated : March 14, 2020 12:06 PM IST
Coronavirus cases in Delhi and NCR: भारत में कोरोना वायरस से दूसरी मौत, दिल्ली की निवासी थी महिला।
Coronavirus cases in Delhi and NCR: कोरोना वायरस के कारण भारत में एक और मौत हो गई। दिल्ली की 69 वर्षीय महिला की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई। (coronavirus cases in Delhi and NCR) महिला को राम मनोहर लोहिया अस्पताल (Ram manohar lohiya hospital) में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि मृतक महिला हाइपरटेंशन (Hypertension) और डायबिटीज (Diabetes) से पीड़ित थी। हाल ही में मृतक का बेटा यूरोप से लौटा था, जिसका कोरो़ना वायरस का टेस्ट (Coronavirus test) किया गया था। कोरोना वायरस से महिला के मौत की पुष्टि ((coronavirus cases in Delhi and NCR) मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ (Ministry of Health) ने शुक्रवार की देर रात की थी।
मालूम हो कि इस घटना से पहले कर्टनाटक में एक 76 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना वायरस (Coronavirus)की वजह से मौत हो गई थी। बुजुर्ग कर्नाटक के कलबुर्गी का रहने वाला था। मौत के बाद कोविड-19 वायरस (Covid-19 virus) होनो की पुष्टि मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ ने की थी। बुजुर्ग के बारे में बताया गया कि वह हाल ही में साउदी अरब से लौटा था।
भारत में कोरोना वायरस के अबतक 82 मामले और 2 की मौत
कोरोना वायरस के प्रकोप को बढ़ते देखकर दिल्ली सरकार सहित कई राज्यों के स्कूल-कॉलेज बंद करने के आदेश दिए गए हैं। दिल्ली में जहां 31 मार्च तक सभी स्कूल, कॉलेजों और सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है, वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने भी 22 मार्च तक सभी कॉलेज-स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही आदेश दिया गया है कि स्कूलों की परीक्षाएं रद्द नहीं होंगी। वहीं सरकार ने सभी निजी कार्यालयों, शॉपिंग मॉल्स और सरकारी ऑफिसेज सहित सभी सार्वजनिक स्थानों को संक्रमण मुक्त रखने के आदेश जारी किए हैं।
दुनिया भर में कोरोना से 4600 लोगों से भी अधिक की हो चुकी है मौत
कोरोना से पूरी दुनिया में लगभग 4,600 लोगों से भी अधिक की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही लगभग 1,25,293 लोग इससे वायरस से संक्रमित हैं। कोरोना वायरस चीन में 3,100 से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। चीन के वुहान शहर में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।। इटली में इस वायरस से लगभग 1000 लोगों की मौत हो चुकी है। वही, ईरान में 429 लोग इस वायरस से अपनी जान गवां चुके हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.