Coronavirus and Self Quarantine: सेल्फ क्वारंटाइन में आलिया भट्ट और सोनम कपूर, जानें एकांत वास में रखना चाहिए किन बातों का ख्याल

गौरतलब है कि सोनम कपूर अक्सर लंदन आती-जाती रहती हैं। कोविड-19 महामारी को देखते हुए हाल ही मेंलंदन से लौटने के बाद सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने खुद को सबसे अलग-थलग रखा है। लंदन से वापस लौटीं सोनम कपूर ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों से सभी सावधानियां बरतने के लिए कहा।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 23, 2020 6:16 PM IST

Coronavirus and Self Quarantine Tips: कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जिन नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है । उनमें, एकांत वाृस या सेल्फ क्वारंटाइन(Self Qurantine) भी है।  कुछ दिनों पहले लंदन से लौटीं अभिनेत्री सोनम कपूर ने खुद को दिल्ली के घर में अलग-थलग रखा हुआ है और वह मुंबई में रह रहे अपने परिवार को बहुत याद कर रही हैं, खासकर अपने पिता अनिल कपूर और बहन रिया कपूर को। सोमवार को सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक फोटो साझा की, जिसमें वह अपने पापा अनिल कपूर और बहन रिया के साथ नजर आ रही थीं। (Sonam kapoor on self quarantine), तो वहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट भी विदेश से लौटने के बाद खुद को अलग-थलग रखें हुए हैं। ऐसे में आलिया किताबें पढ़कर अपना समय बिता रही हैं।

Coronavirus and Self Quarantine: सेल्फ क्वारंटाइन क्या है? जानें कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए कितना मददगार है संगरोध

सोनम कपूर ने दिया कोरोना से सुरक्षित रहने का संदेश

गौरतलब है कि सोनम कपूर अक्सर लंदन आती-जाती रहती हैं। कोविड-19 महामारी को देखते हुए हाल ही मेंलंदन से लौटने के बाद सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने खुद को सबसे अलग-थलग रखा है। लंदन से वापस लौटीं सोनम कपूर ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों से सभी सावधानियां बरतने के लिए कहा।

View this post on Instagram

Kindness, Empathy and understanding is the need of the hour. Self discipline, self reflection and isolation is the need of the hour. There isn’t any place for negativity, hate, xenophobia, racism and dishonesty. Please please stay at home if you can. Drink hot water as much as you can. Gargle with Salt . Bathe as soon as you come home and don’t sit anywhere before you do. Wash clothes immediately or sun them Clean all metal surfaces Don’t smoke Hands should be washed several times a day. Elevate zinc and vit c doses. Pets don’t spread the virus, so stop abandoning them or killing them. Don’t eat cold things. Attack a sore throat immediately. Apparently the virus lives in the throat for 3-4 days before moving to the lungs.

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on

कोरोना वायरस से बचने के लिए सेल्फ क्वारंटाइन करें( Coronavirus and Self Quarantine tips):

जो लोग चीन, अमेरिका या ऐसे इलाकों से यात्रा करते हुए आएं हैं जहां कोरोना का प्रभाव बहुत अधिक है। उन्हें, कोरोना वायरस के प्रसार से बचने के लिए सेल्फ क्वारंटाइन करना चाहिए। ज़रूरी मेडिकल टेस्ट्स के बाद खुद को अपने परिवार और निकल संबंधियों से अलग रखें। साथ ही इन बातों का भी ख्याल रखें।

  • अपने बिस्तर पर किसी को चढ़ने ना दें।
  • अपने तौलिये, साबुन, टूथब्रश और कंघी जैसी चीज़ों को संभाल कर रखें और किसी के साथ उन्हें शेयर ना करें।
  • अपने लिए अलग बर्तनों का इस्तेमाल करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source