सावधान, भारतीयों के लिए घातक हो सकता है कोरोनावायरस और डेंगू का एक साथ होना, जानें क्यों

एक शोध में यह बात सामने आई है कि जिन लोगों को पहले डेंगू हो चुका है, वे अगर कोरोनावायरस से संक्रमित होते हैं, तो उनकी कोविड-19 की टेस्ट की रिपोर्ट गलत आ सकती है। ऐसा इसलिए संभव है, क्योंकि कोरोनावायरस और डेंगू के एंटीबॉडी आपस में मिलने के बाद जांच पर नेगेटिव असर डाल सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 12, 2020 1:47 PM IST

Coronavirus With Dengue: हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि जिन लोगों को पहले डेंगू हो चुका है, वो अगर कोरोनावायरस से संक्रमित होते हैं, तो उनकी कोविड-19 की टेस्ट की रिपोर्ट गलत आ सकती है। ऐसा इसलिए संभव है क्योंकि डेंगू और कोरोनावायरस (Coronavirus With Dengue) एक साथ मिलकर टेस्ट को प्रभावित कर सकते हैं। दरअसल, कोरोनावायरस और डेंगू के एंटीबॉडी आपस में मिलने के बाद जांच पर नेगेटिव असर डाल सकते हैं, जिसके कारण गलत रिपोर्ट आने की आशंका बढ़ सकती है।

डेंगू और कोरोना की एंटीबॉडी पर किया अध्ययन

कोलकाता नेशनल मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और वैज्ञानिकों ने 2017 में डेंगू (Dengue in hindi) से पीड़ित मरीजों की एंटीबॉडी और कोरोना की एंटीबॉडी का एक साथ परीक्षण किया। जांच के बाद 13 में से 5 सैंपल की रिपोर्ट फॉल्स पॉजिटिव आई। फॉल्स पॉजिटिव का अर्थ होता है कि जब कोई व्यक्ति कोरोना से संक्रमित ना भी हो, तो भी उसकी रिपोर्ट पॉजिटिए आ जाए।

मानसून में बढ़ जाता है डेंगू, मलेरिया का खतरा

बारिश के मौसम में प्रत्येक वर्ष मच्छरजनित रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। काफी लोगों की जान भी चली जाती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि कोरोना से बचने के लिए इन रोगों से खुद को बचाकर रखना बहुत जरूरी है। साथ ही एंटीबॉडी जांच के दौरान लोगों से यह भी पूछना जरूरी है कि उन्हें पहले डेंगू हुआ है या नहीं। यदि किसी को डेंगू (Coronavirus With Dengue can be fatal) हो चुका है, तो ऐसे में उसका एंटीजेन टेस्ट जरूरी है।

डेंगू एंटीबॉडी के साथ कोरोना की एंटीबाडी आईजीएम और आईजीजी का टेस्ट दो अलग तरह की किट के जरिए टेस्ट किया गया फिर भी फॉल्स पॉजिटिव रिपोर्ट ही सामने आई। कोलकाता स्थित आईपीजीएमईआर के अनुसार, कोरोना के प्रसार के बारे में जानने के लिए आरटी-पीसीआर, एंटीजन, एंटीबॉडी की जांच पर भी ध्यान दिया जा रहा है। हालांकि, व्यक्ति में डेंगू की एंटीबॉडी होने पर कोरोना का पता लगाना थोड़ा मुश्किल (Coronavirus With Dengue in hindi) हो सकता है। इन दोनों के बीच ही कुछ ऐसे एंटीजेनिक समानताएं हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना सही नहीं है। दरअसल, कोरोना के शुरुआती लक्षण जैसे बुखार डेंगू से लक्षण से बिल्कुल मिलते-जुलते हैं। दोनों समस्याओं में होने वाले बुखार में काफी समानताएं हैं।

कोरोना से बचाएगा उत्तर प्रदेश का यह स्पेशल चावल, इम्यूनिटी भी करता है मजबूत, जानिए अन्य फायदे

Dengue Fever: दिल्ली में कोरोना के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, क्या है डेंगू, कारण, लक्षण, बचाव के उपाय