कोरोनावायरस के और ये नए 5 लक्षण बनाते हैं संक्रमण को ज्यादा खतरनाक, जानें किन लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत

भले ही कोरोनावायरस वैक्सीनेशन का काम बहुत तेजी से चल रहा है लेकिन आपको अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि इसके लक्षणों की सूची में अभी भी विस्तार हो रहा है। आइए जानते हैं कोरोना के और 5 नए लक्षण।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : February 9, 2021 9:32 AM IST

कोरोनावायरस के लगातार बदलते स्वरूप और इसके लक्षणों (coronavirus new symptoms) की सूची में लगातार बढ़ोत्तरी हम सभी को सतर्क और जागरूक रहने की जरूरत पर जोर देती है। भले ही आपमें कोरोना के हल्के लक्षण हों लेकिन इन लक्षणों को बदलते ज्यादा देर नहीं लगती है। हाल ही में एक रिपोर्ट में फिर से कोरोना के नए लक्षणों के सामने आने का दावा किया गया है। इतना ही नहीं रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि ये लक्षण कोरोना के आम लक्षणों (coronavirus new symptoms) की तुलना में पहले से अलग है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये लक्षण और किन लोगों को है अधिक सावधाव रहने की जरूरत।

कोरोना के तीन क्लासिक संकेत

जब से कोरोना वायरस की शुरुआत हुई है तभी से इसके तीन प्रमुख और आम लक्षणों (coronavirus new symptoms) के बारे में बात की जा रही है। यूके नेशनल हेल्थ सर्विस के मुताबिक, लगातार बुखार, खांसी और गंध व स्वाद की हानि कोरोना के तीन सबसे आम लक्षणों में शामिल हैं। इसके अलावा ये तीन लक्षण कोरोना होने के सबसे शुरुआती संकेत भी हैं। कोविड सिम्पटम स्टडी ऐप के मुताबिक, आपके शरीर का तापमान ये पता लगाने में मदद कर सकता है कि आपको वायरस है या नहीं। स्टडी ऐप के मुताबिक अगर आपके शरीर का तापमान आमतौर के मुकाबले ज्यादा गर्म है तो ये कोरोना का एक संकेत हो सकता है।

कोरोनावायरस के पांच और अन्य संकेत (coronavirus new symptoms)

हालांकि लोग पहले से कोरोना के सबसे आम लक्षणों के बारे में अवगत हैं लेकिन एक्सपर्ट सुझाव देते हैं कि इस घातक बीमारी के इतने सारे लक्षण हैं, जिनके बारे में लोगों को पता होना जरूरी है। एक्सपर्ट की मानें तो सिर्फ इसके आम लक्षणों पर ध्यान देने से इसके फैलने का खतरा और आपके स्वास्थ्य को नुकसान ज्यादा हो सकता है। ब्रिटेन के एक्सपर्ट कहते हैं उन्होंने ऐसे नए पांच लक्षणों ( coronavirus new symptoms)को चिन्हित किया है, जो आमतौर पर कोरोना होने का संकेत देते हैंः

  • उंगलियों और पंजों के रंग में बदलाव
  • आंखों में सूजन या फिर संक्रमण
  • मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
  • दस्त के साथ खून आना
  • स्किन पर चकत्ते

वॉरिंगटन डायरेक्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ थारा राज के मुताबिक, वॉरिंगटन में कोरोना संक्रमित के ऐसे बहुत सारे मामले में हैं, जिनमें बहुत ही हल्के लक्षण दिखाई दिए थे या फिर कोरोना के तीन आम लक्षणों की तुलना में अलग थे। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने वॉरिंगटन के आस-पास वायरस को फैलने में रोकने में मदद की क्योंकि इन्होंने बीमार पड़ने से पहले ही अपना टेस्ट कराया, जिसके बाद इनमें संक्रमण की पुष्टि हुई।

क्या करना चाहिए

कोरोना के आम लक्षण कॉमन कोल्ड या फिर अन्य एलर्जी के समान ही होते हैं इसलिए जरूरी हो जाता है कि जैसे ही आप में ये लक्षण दिखाई दें आप तुरंत टेस्ट करवाएं। इस दौरान आप खुद को दूसरों से बिल्कुल अलग कर लें और वायरस को फैलने से रोकें। अगर आपके लक्षण (coronavirus new symptoms) बिगड़ गए हैं तो आपको तुरंत डॉक्टरी सहायता लेनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.