
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
कोविड-19 से बचने के लिए कितना कारगार है विटामिन सी? जानें एक्सपर्ट की राय
Coronavirus Safety: कोविड-19 इंफेक्शन से सुरक्षा के लिए मास्क पहनने और हाथ धोने को सबसे अहम सुरक्षा गाइडलाइन बताया जा रहा है। लोगों का सख्त हिदायतें दी गयी हैं कि घर के सुरक्षित माहौल से बाहर निकलने या किसी भी व्यक्ति के सम्पर्क में आने से पहले अपने नाक और मुंह को मास्क (Face Mask) से ज़रूर ढंका जाए। इसी तरह अस्पताल, मार्केट या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करते समय भी मास्क (Wearing Face Mask) पहनना अनिवार्य है। लेकिन, विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation) की मानें तो लोग सही तरीके से मास्क पहनना अभी भी नहीं सीख पाए हैं।
जी हां, संगठन ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि दुनियाभर में लोग मास्क पहनने में किस तरह की ग़लतियां ( Face Mask wearing Mistake ) करते हैं। ग़लत तरीके से मास्क पहनने से कोविड-19 संक्रमण का पूरा खतरा आपके लिए बढ़ जाता है। इसीलिए, इन ग़लतियों को समझने और इनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए। (Dos and Don'ts when Wearing Face Mask) )
कई लोग मास्क को पहनते समय उसे ढीला-ढाला ही रखते हैं। लेकिन, ऐसा करना सही नहीं है। जब भी मास्क पहने तो इस बात का ध्यान रखें कि मास्क आपके चेहरे से चिपका हुआ हो। इस तरह पहनने से मास्क के अगल-बगल या ऊपर-नीचे कहीं से गैप नहीं होगा। जिससे, हवा के माध्यम से संक्रमण वाले वायरस आपके नाक या मुंह में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
यह एक ग़लती बहुत से लोग कर रहे हैं, जो मास्क पहनते तो हैं लेकिन , मास्क से केवल अपना मुंह ढंकते हैं नाक नहीं। कुछ लोगों को मास्क पहनने का यही तरीका सही लगता है। जैसा कि हम नाक से ही सांस लेते हैं और कोरोना वायरस सबसे पहले श्वसन तंत्र पर ही हमला करते हैं। इसीलिए, मास्क पहनते समय नाक को ढंककर रखें।
किसी को मिलते-जुलते समय कई लोग मास्क उतार देते हैं और काफी देर तक बातें करते रहते हैं। यह कोरोना संक्रमण फैलने का ख़तरा बढ़ा देता है। क्योंकि, बात करते समय मुंह और नाक खुली रहने से वायरस को शरीर में प्रवेश करने का मौका मिलता है।
कई लोग मास्क पहनते तो हैं लेकिन, उससे ना तो अपनी नाक कवर करते हैं ना ही मुंह। बल्कि, इन लोगों का मास्क चेहरे के नीचे चिन के पास लटका रहता है।
यह एक बड़ु ग़लती है जो लोग मास्क पहनते समय करते हैं। खासतौर पर परिवार में यह ग़लती बहुत ज़्यादा होती है जहां, घर में रहने वाले लोग जल्दबाज़ी में एक-दूसरे का मास्क पहन लेते हैं। ऐसा बिल्कुल ना करें। यह खतरनाक है। इससे, इंफेक्शन फैलने का ख़तरा कई गुना बढ़ जाता है।
मास्क पहनने के सही तरीके जानने और संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन का यह वीडियो देखें-