कोरोना की 'दूसरी लहर' से सुरक्षित होने का चीन ने किया दावा, जानें संक्रमण से बचने के लिए कौन-से उपाय करते हैं चीनी

दुनिया भर में लगभग 5 करोड़ लोग कोरोना वायरस संक्रमण (Covid-19 Infection)  की चपेट में आ गए हैं। पूरी दुनिया की तरह चीन में भी कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन, चीन के एक्सपर्ट्स का दावा है कि, चीन में कोविड सेकेंड वेव नहीं आएगी।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 5, 2020 1:33 PM IST

Coronairus Second Wave:  कोरोना वायरस महामारी ने पिछले 9 महीनों से पूरी दुनिया में लोगों को  दहशत में हैं। दुनिया के हर कोने में कोरोना वायरस महामारी  (Coronairus Pandemic) कहर ढा रही है। दुनिया भर में लगभग 5 करोड़ लोग कोरोना वायरस संक्रमण (Covid-19 Infection)  की चपेट में आ गए हैं। अभी दुनिया इस जानलेवा बीमारी से निपटने के लिए इससे बचाव के उपाय ढ़ूढ़ने में व्यस्त थी। साथ ही कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) की तलाश में भी दुनियाभर के वैज्ञानिक दिन-रात जुटे हुए हैं। वहीं, कोरोना वायरस की दूसरी लहर का ख़तरा भी कई देशों में सिर मंडराने लगा है। (Coronairus Second Wave Risk)

कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहे हैं कई देश

गौरतलब है कि,  यूरोप के कई बड़े देशों सहित भारत और अमेरिका जैसे देशों में  भी कोरोना वायरस की सेकेंड वेव (Coronairus Second Wave)  की आशंका जतायी गयी है। फ्रांस और ब्रिटेन सहित कई देश कोविड-19 की दूसरी लहर का सामना कर रहे हैं। इन देशों में में दोबारा लॉकडाउन और कर्फ्यू लगाया जा रहा है। फ्रांस (France) और ब्रिटेन (Britain) जैसे देशों में स्थिति बहुत ही नाजुक बनी हुई है। जबकि, अमेरिका की स्थिति पहले से ही ख़राब है।

चीन में ही अकेला देश है जहां, सटीक प्रबंधन और सख्त कदमों से कोविड-19 महामारी (Covid-19) को लगभग पूरी तरह नियंत्रण में कर लिया है। हालांकि,  कोविड-19 इंफेक्शन के कुछ इक्का-दुक्का केसेस कभी-कभी सामने आ रहे हैं। पूरी दुनिया की तरह चीन में भी कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन, चीन के एक्सपर्ट्स का दावा है कि, चीन में कोविड सेकेंड वेव नहीं आएगी।

चीन के प्रमुख श्वसन रोग विशेषज्ञ चोंग नानशान ने पिछले दिनों हबेई प्रांत के शच्याचुआंग में हुए सम्मेलन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कहा कि वैश्विक तौर पर वायरस की दूसरी लहर शुरू हो चुकी है और कुछ देशों ने फिर से लॉकडाउन लगा दिया है। हालांकि, उत्तरी गोलार्ध के अधिकांश देशों में महामारी की स्थिति गंभीर हो सकती है, फिर भी चीन में कोविड-19 के फिर से फैलने की संभावना बहुत कम है।

इस दावे के पीछ चीन की वह कुशलता मानी जा रही है जिसकी, मदद से उसने अपने देश में कोरोना वायरस के मामलों को बढ़ने से रोकने में सफलता पायी है। यही नहीं चीन ने जिस व्यवस्थित तरीके से टेस्टिंग और ट्रेसिंग की है उसे देखते हुए दूसरी लहर की संभावना नहीं लगती है। आइए जानते हैं चीन ने किस तरीके से किया कोविड-19 संक्रमण को काबू।

कोविड-19 संक्रमण रोकने के लिए चीन ने किए ये उपाय-

  • चीन वायरस के प्रसार को रोक देने के बाद भी सतर्क है।
  • चीनी नागरिक भी बिना मास्क पहने घर से बाहर नहीं निकलते हैं।
  • कई जगहों पर अब भी लोगों के शरीर का तापमान लिया जाता है।
  • वायरस या बुखार आदि की जरा भी आशंका होने पर तुरंत कदम उठाए जाते हैं।

बकौल चोंग नानशान, हमारे पास व्यापक आबादी के बीच वायरस की रोकथाम और नियंत्रण के लिए एक संपूर्ण तंत्र है। उन्होंने कहा कि अब भी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। लेकिन उन्हें नहीं लगता कि चीन में दूसरी लहर आएगी। जाहिर है कि चीन का पूरा सिस्टम वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पूरी तरह से तैयार है, कहीं भी वायरस के संक्रमण की खबर आने पर संबंधित विभाग सख्त कदम उठाते हैं। इसके साथ ही चीनी नागरिक भी अपनी जि़म्मेदारी को समझते हुए सतर्कता बरत रहे हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source