... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 13, 2020 12:55 PM IST
Corona Virus: कोरोना वायरस पर आई यह अच्छी खबर | TheHealthSite Hindi
Coronavirus: कोरोना वायरस संक्रमण इस समय दुनियाभर में डर का पर्याय बन चुका है. अभी तक कोरोना वायरस फैलने के कारण (Coronavirus Cause) का पता नहीं चला है. कोरोना वायरस के लक्षण (Coronavirus Symptoms) निमोनिया से मिलते हैं, इस बात के अलावा अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO & Coronavirus) ने कोरोना वायरस को लेकर एक अच्छी खबर दी है. WHO के अनुसार कोरोना वायरस का संक्रमण अब नियत्रंण में दिख रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस इंफेक्शन के दर में कमी देखी जा रही है. इसके साथ WHO ने यह भी उम्मीद जताई है कि जल्दी ही इसके खत्म होने की घोषणा की जा सकती है.
विश्वभर के तमाम वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए टीका भी खोज लिया है. अभी कोरोना वायरस ठीके का क्लीनिकल ट्रायल होना बाकि है. क्लीनिकल ट्रायल के बाद कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए टीके का इस्तेमाल किया जा सकेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी तक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1114 है और 44, 730 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है.
कोरोना वायरस पर WHO के महानिदेशक ट्रेडोस अधनोम घेब्रेसुस का कहना है कि "जिस तेजी से कोरोना वायरस संक्रमण ने लोगों पर हमला किया था उसकी धार अब कम हो रही है. मौजूता आंकड़ों से यह कहा जा सकता है कि चीन में भी रोजाना संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है."
इस नोबल कोरोना वायरस का नया नाम COVID19 रखा गया है. इस खतरनाक वयारस के संक्रमण पर जल्द ही कंट्रोल पाया जा सकता है. चीनी वैज्ञानिकों द्वारा तैयार टीकों का क्लिनिकल ट्रायल होने के बाद टीके भी बनाए जाने लगेंगे.
अभी तक की मीडिया रिपोर्ट बताती हैं कि कोरोना वायरस का प्रभाव चीन में ही सबसे ज्यादा रहा. दुनियाभर के अन्य देशों में जो कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए सभी चीन से जुड़े हुए थे. किसी अन्य देश में इस वायरस के लक्षण देखने को नहीं मिले. चीन के बाहर कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत हद तक कंट्रोल में है और उसके मरीज ठीक भी होने लगे हैं.
हेल्थ एक्सपर्ट्स और चीन स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना वायरस इतना खतरनाक है कि संक्रामक इंसान को छुने भर से यह फैल सकता है. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी एडवाइजरी जारी की है.