Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हुई, 1,975 संक्रमित

चीन में कोरोनावायरस (Corona virus in China) के प्रकोप के कारण मरने वालों की संख्या 56 हो गई है, जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 1,975 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को यह जानकारी दी।

चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हुई, 1,975 संक्रमित
चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हुई, 1,975 संक्रमित।

Written by IANS |Published : January 26, 2020 3:23 PM IST

चीन में कोरोनावायरस (Corona virus in China) के प्रकोप के कारण मरने वालों की संख्या 56 हो गई है, जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 1,975 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आयोग ने कहा कि कुल 1,975 संक्रमित लोगों में से 324 लोगों की हालत गंभीर है। इस दौरान कोरोनावायरस के 2,684 संदिग्ध मामले भी पाए गए हैं।

चीन के बाहर के इस बीमारी के अन्य मामले फ्रांस (दो), ऑस्ट्रेलिया (एक), थाईलैंड (चार में दो ठीक हैं), जापान (एक ठीक सहित दो), दक्षिण कोरिया (दो), अमेरिका (दो), वियतनाम (दो), सिंगापुर (तीन), नेपाल (एक), हांगकांग (पांच), मकाउ (दो) और ताइवान (तीन) में सामने आए हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, कोरोनावायरस के मरीज को जुकाम के साथ-साथ बुखार और थकान, सूखी खांसी और सांस लेने में परेशानी होती है।

Also Read

More News

डब्ल्यूएचओ (WHO) ने अभी तक इसे अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित नहीं किया है।

चीन में कोरोनावायरस से 3 की मौत, महामारी नियंत्रण में : चीनी स्वास्थ्य आयोग

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चीन से दुनियाभर में फैल रहा कोरोना वायरस कितना खतरनाक है.? इसके लक्षण, कारण और बचाव के उपाय जान लें

About the Author

... Read More