दवाओं की जगह इन घरेलू उपचार से कंट्रोल करें हाई ब्लड प्रेशर

सुबह-शाम खाली पेट पपीते के दो-तीन फांकें हर दिन खाएं। हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत दूर हो जाएगी।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 27, 2018 5:49 PM IST

भागदौड़ भरी दिनचर्या, बेतरतीब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की आदतें, बढ़ता तनाव आदि से सेहत को कई तरह से नुकसान होते हैं। इन्हीं का नतीजा है हाई ब्लड प्रेशर। यदि आपका भी ब्लड प्रेशर रहने लगा है हाई, तो कुछ घरेलू नुस्खे ट्राई करके देखें। इनसे आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रख सकते हैं...

लो ब्लडप्रेशर से हैं परेशान ? करें अग्नि शक्ति मुद्रा, होंगे कई लाभ

घरेलू नुस्खे जो रखेंगे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल

– आधा चम्मच प्याज का रस और आधा चम्मच शहद मिलाकर हर रोज दो बार पिएं। ऐसा कम से कम दो से तीन सप्ताह करें। हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद साबित होगा।

– लगभग 20 करी पत्ते में 1 कप पानी मिलाकर पीस लें। इसमें थोड़ा सा नींबू का रस भी मिला लें। प्रत्येक दिन सुबह इसका सेवन करने से हाई ब्लडप्रेशर की समस्या दूर होती है।

– हाइपरटेंशन या हाई ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में हल्दी भी बहुत लाभदायक है। हर दिन इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है।

हाई ब्लड प्रेशर से हैं परेशान वजह जानकर, इन 7 आयुर्वेदिक घरेलू उपचारों को जरूर आजमाएं

– दो चम्मच शहद में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर सुबह-शाम पीने से हाई ब्लड प्रेशर कम होता है।

– लहसुन की एक या दो कली हर दिन खाएं। आप चाहें तो इसका रस भी पी सकते हैं।

– टमाटर के नियमित सेवन से भी ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा लौकी का रस भी पी सकते हैं।

– प्रतिदिन सेब खाने से भी ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए पिएं ये 5 सुपर हेल्दी ड्रिंक्स

– सुबह-शाम खाली पेट पपीते के दो-तीन फांकें हर दिन खाएं। हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत दूर हो जाएगी।

– इन दिनों आंवला खूब बिक रहा है। आंवला भी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। आंवले का रस नियमित पिएं। आंवले में मौजूद कसैला तत्व हृदय के आसपास की चर्बी को हटा देता है, जिससे ब्लड प्रेशर सामान्य हो जाता है।

– सौंफ, जीरा और मिश्री को बराबार मात्रा में लें। इसका चूर्ण बनाएं। एक चम्मच चूर्ण पानी के साथ सुबह-शाम लेने से हाई ब्लड प्रेशर में लाभ होगा। होता है। प्रेगनेंसी में हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होने पर गर्भवती महिलाएं भी इसका सेवन कर सकती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.