तुलसी की पत्तियों से कंट्रोल करें डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल

Blood sugar level को कंट्रोल करने के लिए नियमित रूप से तुलसी का सेवन करें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:38 AM IST

Read this in English

अनुवादक:  Anoop Singh

आज के समय में अधिकतर लोग अपनी ख़राब जीवनशैली और खानपान के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमरियों के शिकार हो जाते हैं। हालांकि आप अगर अपने खान पान पर विशेष ध्यान दें और अच्छी जीवन शैली अपनाएं तो इन बीमारियों को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। वैसे देखा जाए तो कुछ घरेलू औषधियों के इस्तेमाल से भी आप इन बीमारियों को कंट्रोल कर सकते हैं। तुलसी ऐसी ही एक घरेलू औषधि है जो डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में बहुत ही असरदार है। तुलसी की पत्तियां मुंह के अल्सर को दूर करने के अलावा आपके इम्युनिटी को भी मजबूत बनाती हैं। पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए क्या करें और क्या न करें

कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करना : कोलेस्ट्रॉल लेवल ज्यादा होने से आपके स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। कोलेस्ट्रॉल मॉलिक्यूल आपकी धमनियों के दीवारों से चिपक जाते हैं जिससे वे रक्त के प्रवाह में बाधा डालते हैं और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। ऐसी अवस्था में दिल से जुडी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। तुलसी की पत्तियां इसमें बहुत ही फायदा पहुंचाती है ये आपके शरीर के ख़राब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के लेवल (HDL) को बढ़ाने में मदद करती है।

डायबिटीज से कंट्रोल: डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना सबसे ज्यादा ज़रूरी होता है। तुलसी की पत्तियों में हाइपोग्लायसेमिक क्षमताएं होने के कारण यह आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती हैं। तुलसी के पत्तियों के सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल कम होता है जिससे डायबिटीज के कारण होने वाले समस्याओं से बचाव होता है। पढ़ें: शरीर में हुए इन बदलावों से पहचानें कि आपका ब्लड शुगर लेवल है ज्यादा

तुलसी से मिलने वाले फायदों को पाने के लिए आप तुलसी के पत्तियों को सीधे चबा भी सकते हैं या फिर चाय में तुलसी की पत्तियों को डालकर इसका नियमित सेवन करें।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source