... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Nicotine in cigarettes increases the pressure on the heart and arteries. It makes the arteries small and hard, making it difficult for them to do their job. ©Shutterstock.
उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर (High BP symptoms) कई बीमारियों का कारण माना जाता है। यह व्यक्ति को भीतर से खोखला कर देता है। इसलिए इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है। बदले हुए लाइफ स्टाइल के कारण अब यह समस्या आम हो गई है। ताजा मामलों की ओर गौर करें तो हर चौथा आदमी हाई बीपी के संकेत महसूस कर रहा है। इसमें वे छोटे-छोटे संकेत भी हैं, जो बताते हैं कि आपको अपने लाइफ स्टाइल में बदलाव की जरूरत है।
खराब लाइफ स्टाइल और असंतुलित डाइट के कारण बीपी बढ़ सकता है। अगर इनमें लगातार सुधार नहीं होता है तो यह समस्या और भी गंभीर हो सकती है। हाई बीपी जिसे हाइपरटेंशन कहा जाता है इसकी सबसे बड़ी वजह गलत आहार माना जाता है। इसके अलावा तनाव और क्षमता से अधिक काम करने के कारण भी कई बार हाई बीपी की समस्या हो जाती है।
हाईबीपी का सामान्य संकेत है लगातार होने वाला सिर दर्द। हालांकि सिर दर्द के और भी कई कारण हो सकते हैं। पर हाई बीपी में इसे एक सामान्य कारण माना जाता है। इसके अलावा सांस लेने में दिक्कत, नाक से खून आना, सिर चकराना, छाती में दर्द और बार-बार पेशाब आना भी इसके संकेत हो सकते हैं। अगर आपको लगातार ऐसे संकेत महसूस हो तो आपको अपना ब्लड प्रेशर चैक करवाना चाहिए और डॉक्टरी सलाह के अनुसार अपने आहार और रूटीन में बदलाव करने चाहिए।