Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पार्किंसंस रोग: विटामिन सी और ई के सेवन से ठीक हो सकता है शरीर का कम्‍पन्न, शोध में हुआ खुलासा

Parkinson's Disease: वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि पार्किसंस को ठीक करने के लिए विटामिन सी और ई हैं लाभदायक। जानिए विस्तार से।

पार्किंसंस रोग: विटामिन सी और ई के सेवन से ठीक हो सकता है शरीर का कम्‍पन्न, शोध में हुआ खुलासा
पार्किंसंस रोग: विटामिन सी और ई के सेवन से ठीक हो सकता है शरीर का कम्‍पन्न, शोध में हुआ खुलासा

Written by Atul Modi |Published : January 20, 2021 5:00 PM IST

एक रिसर्च में विटामिन सी और विटामिन ई को पार्किंसंस रोग (Parkinson's Disease) का उपचार के तौर पर देखा गया है। खासकर पार्किंसंंस में होने वाले शरीर कम्‍पन्‍न के लक्षणों पर कारगर बताया गया है। दरअसल, विटामिन सी व विटामिन ई हमारे शरीर के सही ढंग से काम करने के लिए आवश्यक माने जाते हैं। यह दोनो ही विटामिन्स इनमें होने वाले एंटीआक्सिडेंट्स के कारण बहुत लाभदायक हैं। विटामिन सी घाव भरने में, आंखों को स्वस्थ रखने में व हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने में लाभदायक होता है तो वहीं विटामिन ई सेल रिजनरेशन के लिए लाभदायक होता है। यह दोनों ही विटामिन हमारी स्किन की गुणवत्ता को बढ़ाने में लाभदायक माने जाते हैं।

विटामिन सी व ई और पार्किसंस रोग - Vitamin C,E And Parkinson's Disease

यह तो साबित है कि पार्किसंस व विटामिन सी और ई में गहरा सम्बन्ध है। हाल ही में यह भी साबित हुआ है कि विटामिन सी व ई को खाने से पार्किसंस से जूझ रहे लोगों को गहरी राहत मिल सकती है। इसके लिए लगभग 43000 मरीजों में स्टडी की गई जिनकी उम्र 18 से 84 साल के बीच थी। जब उनसे उनकी डाइट के बारे में जाना गया तो यह निष्कर्ष सामने आया कि डाइट इस प्रकार के रोग से जूझ रहे लोगों की सेहत को खास रूप से प्रभावित करती है। यदि आप विटामिन सी व ई को अपनी डाइट में एड करते हैं तो आपको बहुत आराम मिल सकता है।

पार्किंंसंस रोग क्‍या होता है?

यह एक प्रकार का नर्वस सिस्टम में डिसऑर्डर होता है जो हमारी गतिविधियों को प्रभावित करता है। इसके लक्षण धीरे-धीरे सामने आते हैं व समय के साथ और अधिक गंभीर होते जाते हैं। सबसे पहले आपको हाथ में हल्का सा दर्द हो सकता है और उसके बाद आपको लिखने, चलने, बोलने आदि गतविधियों को करते समय बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इस बीमारी में हमारे मस्तिष्क की कुछ नर्व सेल्स खत्म हो जाती हैं। जिस कारण हमारे दिमाग तक एक केमिकल मैसेंजर जिसका नाम डोपमाइन होता है वह नहीं जा पाता है। जब यह केमिकल दिमाग से कम हो जाता है तो हमें इस प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

विटामिन सी के स्रोत - Vitamin C Source

केवल पार्किसंस को कम करने के लिए ही नहीं बल्कि सामान्य रूप से भी आपको विटामिन सी से युक्त चीजें अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए। आपको रोजाना 65-90 mg विटामिन सी अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप कुछ खट्टे फलों, ब्रोकली, सरसों, पालक व पपीता आदि चीजों को खा सकते हैं।

विटामिन ई के स्रोत - Vitamin E Source

यदि आप विटामिन ई की मात्रा अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो आप सूरजमुखी के बीज, बदाम, कद्दू, लाल शिमला मिर्च आदि चीजें खा सकते हैं। यदि आपको पार्किसंस नहीं भी है तो भी आपको विटामिन सी व विटामिन ई को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

दरअसल यह दोनों ही विटामिन आपके शरीर के लिए आवश्यक व लाभदायक होते हैं। इनमें एंटी ऑक्सिडेंट्स होते हैं जिससे यह आपको बहुत सी बीमारियों से बचा सकते हैं। अतः इन दोनों की पर्याप्त मात्रा को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

About the Author

... Read More