कॉन्स्टिपेशन होने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय, जानें कब्ज़ के कारण और इसके लक्षण

आमतौर पर कब्ज़ अनहेल्दी इटिंग हैबिट्स यानि ग़लत खान-पान के ग़लत तरीकों से होती है। जैसे, डायट में कम मात्रा में फाइबर वाली चीज़ों का समावेश या कम मात्रा में पानी पीने की आदत। इसके अलावा कुछ बीमारियों, दवाइयों के साइड-इफेट्स और सोने-जागने के समय जैसे अन्य कारणों से भी कॉन्स्टिपेशन होता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 3, 2020 2:01 PM IST

कॉन्स्टिपेशन (Constipation) या कब्ज़ की समस्या काफी कॉमन है। लेकिन, यह समस्या छोटी नहीं।  लोग अक्सर, कब्ज़ को केवल पेट की मामूली समस्या मान लेते हैं। लेकिन, कुछ लोगों को यह समस्या कई साल परेशान कर सकती है। आंकड़ों के अनुसार भारत में 22 फीसदी लोगों को कभी न कब्ज़ की समस्या हुई है। कब्ज़ की परेशानी अलग-अलग लोगों को अलग तरीके से होती है। अगर, इस  समस्या पर समय पर ध्यान ना दिया जाए तो यह गम्भीर हो सकती है। कई लोगों को क्रोनिक कॉन्स्टिपेशन की समस्या भी होती है। ( Constipation Problems Causes)

क्यों होती है कब्ज़ की परेशानी?

आमतौर पर कब्ज़ अनहेल्दी इटिंग हैबिट्स यानि ग़लत खान-पान के ग़लत तरीकों से होती है। जैसे, डायट में कम मात्रा में फाइबर वाली चीज़ों का समावेश या कम मात्रा में पानी पीने की आदत। इसके अलावा कुछ बीमारियों, दवाइयों के साइड-इफेट्स और सोने-जागने के समय जैसे अन्य कारणों से भी कॉन्स्टिपेशन होता है।

कॉन्स्टिपेशन के लक्षण

  • स्टूल पास करने में समस्या
  • पेट दर्द
  • सुस्ती और पेट में भारीपन

कॉन्स्टिपेशन के कारण (Constipation Causes)

वेग रोकना

बहुत से लोग मल या पेशाब को रोकने की ग़लति करते हैं तो कॉन्स्टिपेशन की समस्या होती है। शौच या पेशाब आने पर उसे रोकने का प्रयास करते हैं तो कब्ज़ की समस्या बनने लगती है।

फाइबर की कमी

डायट में फाइबर युक्त फल, सब्ज़ियां और साबुत अनाज शामिल करने से कब्ज़ की समस्या नहीं होती है। लेकिन, प्रोसेस्ड, जंक या अन्य प्रकार की अनहेल्दी डायट लेने वाले लोगों को कब्ज़ यानि कॉन्स्टिपेशन होने लगता है।

पानी कम पीना

जो लोग पानी कम पीते हैं उन्हें भी कॉन्स्टिपेशन की समस्या होती है। दिन भर में 8-10 गिलास (2 लीटर) पानी पीना चाहिए। इसके अलावा सूप, जूस लें। तरबूज़, ककड़ी और स्ट्राबेरी जैसे रसीले फलों और सब्ज़ियों का सेवन भी करना चाहिए।

एक्सरसाइज की कमी

कसरत ना करना, शारीरिक गतिविधियों की कमी और एक जगह पर बैठे रहने से पाचन क्रिया प्रभावित होता है। इससे कॉन्स्टिपेशन की समस्या होती है।

कॉन्स्टिपेशन से राहत के लिए घरेलू उपाय (Constipation Home Remedies)

  • इंडियन टॉयलेट का इस्तेमाल करें।
  • फाइबर युक्त भोजन खाएं
  • खूब पानी पीएं ( Home Remedies For Constipation)
  • फिजिकली एक्टिव रहें
  • रात में सोने से पहले गर्म दूध में घी मिलाकर पीएं
  • अलसी के बीज चबाएं
  • सुबह गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीएं
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source