
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Constipation Problem: कॉन्स्टिपेशन से राहत के लिए पीएं हल्दी की चाय, डायबिटिक्स के लिए भी है एक सेफ नुस्खा
हल्दी की चाय डायजेशन ( Turmeric Tea for Constipation) बढ़ाने वाली चाय है। इसे, पीने से पेट से जुड़ी कई परेशानियों से राहत मिलती है। इसीलिए, कॉन्स्टिपेशन (Constipation Problem) से परेशान लोगों को हल्दी की चाय पीने की सलाह दी जाती है। हमारी रसोइयों में हल्दी एक सबसे आम मसाला है। जिसे, लगभग हर उस डिश में डाला जाता है, जिसमें नमक का इस्तेमाल किया जाता है। इसीलिए, भारतीय चिकित्सा पद्धतियों में हल्दी को छोटी-मोटी चोट लगने पर, बुखार, सर्दी-खांसी और यहां तक की वेट लॉस के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ( Turmeric Tea for Constipation), इसी तरह बहुत से लोग पेट की सबसे आम समस्याओं में से एक कब्ज़ से राहत पाने के लिए हल्दी की चाय पीते हैं। ( Home remedies for constipation)
कब्ज़ या कॉन्स्टिपेशन की तकलीफ उठा रहे लोगों को हल्दी वाली चाय बनाते समय उसमें थोड़ी अदरक भी मिला लेनी चाहिए। जैसा कि, अदरक पाचन तंत्र की समस्याओं से बचने और उनकी तीव्रता कम करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसीलिए, अगर आप अदरक को हल्दी के साथ मिलाकर चाय बनाएंगे। तो, आपको दोहरा फायदा होगा। अदरक-हल्दी की चाय बनाने के लिए इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी-
Healthy Food: पेट की समस्याओं से हैं परेशान, तो नाश्ते में खाएं लौकी का पोहा।
हल्दी-अदरक की चाय बनाने के लिए एक गिलास पानी में, एक चम्मच कूटी हुई अदरक डालें। इसमें, एक हल्दी की गांठ को कूटकर डालें (या फिर अदरक और हल्दी को समान मात्रा में मिलाएं। ) इसे, अच्छी तरह उबालें। हल्दी की गांठें (जड़़े) उपलब्ध ना होने पर आधा चम्मच हल्दी का पाउडर मिलाएं। इसे, 5-8 मिनट उबालने के बाद आंच से उतार लें। फिर, 5 मिनट ठंडा होने दें। इसे, छानकर पीएं। मिठास के लिए एक चम्मच शहद मिला सकते हैं। इस, अदरक-हल्दी की चाय पीने से कॉन्स्टिपेेशन के अलावा वेट लॉस भी होता है। इससे, डायबिटीज़ के मरीज़ों को ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में भी मदद होती है। (Home remedies for constipation)