Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Constipation Problem During Lockdown: सुस्त लाइफस्टाइल से बढ़ सकती है कॉन्स्टिपेशन की प्रॉब्लम, घर में मौजूद इन 5 चीज़ों से कम होगी कब्ज़ की परेशानी

इन दिनों जब कोरोनावायरस से सुरक्षा के मद्देनज़र ऑफिसेज, स्कूल-कॉलेज आदि बंद हैं तो, ऐसे में लोगों की फिजिकल एक्टिविटीज़ यानि शारीरिक गतिविधियां भी बहुत कम हो गयी हैं। सुस्त लाइफस्टाइल कॉन्स्टिपेशन की एक बड़ी वजह है। इसीलिए, लॉकडाउन के दौरान यह समस्या बढ सकती है।

Constipation Problem During Lockdown: सुस्त लाइफस्टाइल से बढ़ सकती है कॉन्स्टिपेशन की प्रॉब्लम, घर में मौजूद इन 5 चीज़ों से कम होगी कब्ज़ की परेशानी
Constipation Problem During Lockdown: सुस्त लाइफस्टाइल से बढ़ सकती है कॉन्स्टिपेशन की प्रॉब्लम, घर में मौजूद इन 5 चीज़ों से कम होगी कब्ज़ की परेशानी

Written by Sadhna Tiwari |Published : April 7, 2020 7:31 PM IST

Home Remedies for Constipation:जब किसी को कॉन्स्टिपेशन (Cosntipation) होता है तो वह व्यक्ति किसी भी तरह जल्द-से-जल्द इस समस्या से राहत पाना चाहता है। कुछ लोगों को क्रोनिक कॉन्स्टिपेशन (Chronic Constipation) की समस्या भी होती है। जिससे, राहत पाने के लिए लोग कुछ मेडिसिन्स या टैबलेट्स भी खाते हैं। लेकिन, कॉन्स्टिपेशन या कब्ज़ की समस्या के कारणों को समझते हुए उनका स्थायी उपचार ढूढ़ने की कोशिश करनी चाहिए। (Home Remedies for Constipation in hindi)

फिजिकल एक्टिविटीज़ की कमी से बढ़ सकती है कब्ज़ की समस्या :

इन दिनों जब कोरोनावायरस (coronavirus pandemic) से सुरक्षा के मद्देनज़र ऑफिसेज, स्कूल-कॉलेज आदि बंद हैं तो, ऐसे में लोगों की फिजिकल एक्टिविटीज़ यानि शारीरिक गतिविधियां भी बहुत कम हो गयी हैं। सुस्त लाइफस्टाइल कॉन्स्टिपेशन की एक बड़ी वजह है। इसीलिए, लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान यह समस्या बढ सकती है।

कॉन्स्टिपेशन से राहत के लिए ऐसे में आपको नैचुरल चीज़ों से तैयार की गयी होम रेमेडिज़ का सेवन करना चाहिए। ये घरेलू नुस्खे सेफ होते हैं। इसीलिए, इनके साइड-इफेक्ट के तौर पर आपकी समस्या और गम्भीर नहीं बनतीं।

Also Read

More News

Home Remedies for Acidity: एसिडिटी होगी चुटकी में दूर, बस करें चुटकीभर ब्लैक सॉल्ट का सेवन

जब, कब्ज़ की हो परेशानी, तो करें ये घरेलू नुस्खे ट्राई (Home Remedies for Constipation):

त्रिफला चूर्ण

यह कॉन्स्टिपेशन का एक ऐसा नुस्खा है जिसे, बहुत ज़्यादा आज़माया जाता है। त्रिफला में हरिताकी यानि हरड़, बहेड़ा और आंवले का मिश्रण होता है। इन तीनों फलों के पाउडर के मिश्रण को पानी के साथ रात में सोने से पहले या सुबह खाली पेट लें।

किशमिश

नैचुरल लैक्सेटिव से भरपूर किशमिश या रेज़िन्स (Raisins) भी एक अच्छा तरीका हैं कॉन्स्टिपेशन की समस्या को कम करने के लिए। 8-10 किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह उठने के बाद खाली पेट इनका सेवन करें।

Tips to Stay Mentally Healthy during Coronavirus Spread: कोरोना वायरस से हो सकता है तनाव और डिप्रेशन, लॉकडाउन में रहें मेंटली हेल्दी, फॉलो करें ये टिप्स

अमरूद

इन मीठे फलों के पल्प में सोल्यूबल फाइबर (soluble fibre) होता है। जबकि, इसके बीजों में इनसोल्यूबल फाइबर (insoluble fibre ) की अच्छी मात्रा होती है। इनके सेवन से इंस्टेटाइनल लाइनिंग में एक चिपचिपे पदार्थ (म्यूकस) का निर्माण होता है। जो, स्टूल को पास करने में मददगार होता है।

नींबू (Lemon)

लेमन जूस या नींबू का रस आंतों यानि इंस्टेटाइन की सफाई में मदद करता है। जब आप नींबू पानी पीते हैं तो उसमें मिलाया गया नमक, स्टूल को आसानी से पास होने में मदद करता है। सुबह उठ कर एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू का रस और चुटकीभर नमक मिलाकर पिलाएं। इससे, कॉन्स्टिपेशन से आराम मिलता है।

सूखे बीज

फ्लैक्सीड, सनफ्लॉवर सीड्स जैसी सूखे बीज़ों में फाइबर का कंटेट काफी अधिक होता है। इसीलिए, यह कॉन्टिपेशन से आराम दिलाते हैं।

इसके लिए, तिल, सूरजमूखी, अलसी आर अपनी पसंद के सूखे बीज़ों को थोड़े से बादाम के साथ पीसें। इस पाउडर को किसी डिब्बे में बंद करके स्टोर करें। रोज़ाना इस पाउडर का एक या दो चम्मच रोज़ाना सुबह खाएं। इसे आप अपनी स्मूदीज़, सलाद और ओट्स जैसी चीज़ों में मिलाकर भी खा सकते हैं।

Weight Loss Tip: लॉकडाउन में घर बैठने से बढ़ गया है वजन, तो वेट लॉस के लिए करें लहसुन का सेवन ऐसे

Sexual Problems Natural Remedies: बेहतर सेक्स लाइफ के लिए खाएं शहद और अदरक, जानें यह नुस्खा तैयार करने का सही तरीका

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Covid-19: जानें भारत में है कोविड-19 ‘कम्यूनिटी स्प्रेड’ का कितना ख़तरा? इस महामारी के दौरान बढ़ाएं इम्यूनिटी, करें प्राणायाम, रहें मेंटली फिट और हेल्दी