Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
कॉन्स्टिपेशन (Constipation Problem) की समस्या किसी का भी दिन ख़राब कर सकती है। फूर्तिभरे और हेल्दी दिन के लिए सही बाउल मूवमेंट ज़रूरी है। जिन लोगों को कब्ज़ या कॉन्स्टिपेशन होता है, उनका बाउल खाली करने में परेशानियां आती हैं। कॉन्स्टिपेशन (Constipation Problem) अकेली समस्या नहीं है। यह अपने साथ पेट दर्द, पेट में भारीपन, सिर दर्द, उल्टी, बेचैनी और सुस्ती जैसी परेशानियां भी लेकर आता है। (Constipation Treatment)
इस कॉन्स्टिपेशन (Constipation Problem) की समस्या से राहत पाने के लिए हाइड्रेशन और फिजिकल एक्टिविटिज़ बहुत मददगार साबित हो सकती हैं। इसके अलावा सही डायट, डॉक्टरी मदद और स्लीपिंग पैटर्न पर ध्यान भी देना पड़ता है। कॉन्स्टिपेशन होने पर एक्सपर्ट सबसे पहले इन दो आदतों पर ध्यान देने की सलाह देते हैं।
पानी की सही मात्रा शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। कॉन्स्टिपेशन औऱ पेट की समस्याओं के लिए भी पानी पीना एक सरल और कारगर तरीका है। ढेर सारा पानी पीएं। दिन में 8-10 गिलास यानि 2-3 लीटर पानी पीने की सलाह सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स और फिटनेस गुरू भी देते हैं, और यह आपको हाइड्रेट रखने का सबसे बेहतरीन तरीका है। सादे पानी के अलावा, रसीले फल, सूप, जूस, नींबू पानी या फ्लेवर्ड वॉटर जैसी चीज़ें भी अपनी डायट में शामिल करें। इनसे शरीर में सही मात्रा में तरल पदार्थ पहुंचेगे और आपकी बाउल संबंधी समस्याएं ठीक होंगी।
फाइबर वाली चीज़ें पाचन तंत्र को सही तरीके से काम करने में मदद करती हैं और इस वजह से आपको कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्याएं नहीं होतीं। अपनी डायट में सेब, मौसमी फल और सलाद जैसी चीज़ें शामिल करें।
सही डायट और सही समय पर खाना खाने से भी कॉन्स्टिपेशन की समस्या हल होती है। इसीलिए अपने भोजन के लिए समय निर्धारित करें और भूख ना लगी हो तो भी उस वक़्त थोड़ा-सा खाएं। इस तरह बाउल मूवमेंट सही तरीके से चलेंगे।