कोलोन कैंसर का सबसे पहला संकेत होता है कब्ज, पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में आम है आंत का कैंसर

खराब खानपान और लाइफस्टाइल कोलोन कैंसर होने के मुख्य कारणों में से हैं। जब कोलोन सही तरह से साफ नहीं हो पाती हैं और उनमें बैक्टीरियाओं के कारण सूजन आ जाती है तो संक्रमण हो जाता है जो कोलोन कैंसर का रूप ले लेता है। कोलोन कैंसर के कारण हर साल लगभग 655,000 से अधिक मौतें होती हैं। आंकड़े बताते हैं कि यह कैंसर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को होता है। वैसे तो यह कैंसर 40 से ऊपर के लोगों को होता है लेकिन आजकल युवाओं में भी यह आम हो गया है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : October 12, 2020 1:29 PM IST

कोलोन यानि कि आंत। कोलोन कैंसर पेट से जुड़ा एक ऐसा कैंसर है जिसे कोलाइटिस या कोलोन इंफेक्शन, बाउल कैंसर, पेट का कैंसर या आंत का कैंसर भी कहते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) के अनुसार कोलोन कैंसर, फेफड़ों के कैंसर के बाद होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है। इसके साथ ही यह पुरुषों में तीसरा और महिलाओं में दूसरा सबसे कॉमन कैंसर है। किसी भी व्यक्ति को कोलोन कैंसर तब होता है जब वेस्ट मैटीरियल कोलोन से निकल नहीं पाता। खराब खानपान और लाइफस्टाइल कोलोन कैंसर होने के मुख्य कारणों में से हैं। जब कोलोन सही तरह से साफ नहीं हो पाती हैं और उनमें बैक्टीरियाओं के कारण सूजन आ जाती है तो संक्रमण हो जाता है जो कोलोन कैंसर का रूप ले लेता है। कोलोन कैंसर के कारण हर साल लगभग 655,000 से अधिक मौतें होती हैं। आंकड़े बताते हैं कि यह कैंसर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को होता है। वैसे तो यह कैंसर 40 से ऊपर के लोगों को होता है लेकिन आजकल युवाओं में भी यह आम हो गया है।

how long does colon cancer take to develop in hindi

कोलोन कैंसर के लक्षण

  • कब्ज या मल का कड़ा होना
  • मल के साथ खून आना
  • पेट में दर्द, ऐंठन और अपचा होना
  • पेट में गैस और भारीपन होना
  • कमजोरी या थकान
  • भूख की कमी
  • अचानक से वजन कम होना
  • सांसों से बदबू आना

डेयरी प्रॉडक्ट पर रिसर्च

गुत पत्रिका में प्रकाशित हालिया अध्ययन के अनुसार डेयरी प्रॉडक्ट्स के सेवन से कोलोन कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है। हालांकि अध्ययन ने यह भी कहा गया है कि ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं है जिससे यह कहा जा सके कि डेयरी प्रॉडक्ट और लहसुन, प्याज, मछली, चाय या कॉफी के सेवन से बीमारी को रोकने में मदद मिलती है। इस तरह के निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए अभी वैज्ञानिकों को और भी अधिक रिसर्च करने की जरूरत है।

colon-cancer-risk

कोलोन कैंसर को कंट्रोल कर सकती हैं ये 5 चीजें

1. कोलोन कैंसर को कंट्रोल करने के लिए दही बहुत फायदेमंद है। दही प्रोबायोटिक्स में समृद्ध है, जो हमारी आंतों को अच्छे बैक्टीरिया देकर उन्हें स्वस्थ रखती है। दही के सेवन से पाचन शक्ति अच्छी होती है और आंतों की सूजन व कैंसर का खतरा कम होता है।

2. पालक आयरन के साथ ही मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत है जो आंतों के कैंसर के खतरे को कम करता है। ½ कप पालक में 78 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है। पालक फाइबर सहित कई अन्य पोषक तत्वों का एक समृद्ध स्रोत है, जो पाचन में सुधार करता है।

3. डाइट में ज्यादा से ज्यादा फलों को शामिल कर भी आंतों के कैंसर को रोका जा सकता है। केला, आम, संतरे और पपीता फाइबर में उच्च होते हैं। फाइबर पाचन में मदद करता है और आंतों में जमा मल को आसानी से निकालता है।

4. बादाम खाने के कई लाभ हैं। यह हार्ट हेल्थ को दुरुस्त रखने के साथ ही कोलोन कैंसर के खतरे को भी कम करता है। बादाम मैग्नीशियम और फाइबर से भरपूर होते हैं जो भोजन को पचाने में मदद करते हैं।

5. राजमा या चने के सेवन से भी कोलोन कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। इन्हें आप सब्जी या स्प्राउट्स के रूप में खा सकते हैं।