Conjunctivitis natural remedies: टी-ट्री ऑयल और ग्रीन टी से पाएं कंजक्टिविटाइटिस से राहत

दरअसल, कंजक्टिवाइटिस उन इंफेक्शन्स में से हैं। जिन्हें,  आसानी से घर पर ठीक हो सकता है। इससे, राहत पाने के लिए आपके किचन में ही कई चीज़ें मौजूद हैं। जो, आपकी लाल  और सूजी हुई आंखों को ठीक होने में सहायक है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 11, 2020 3:41 PM IST

Conjunctivitis Natural Remedies: आंखों का लाल होना कंजक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) का पहला लक्षण (Conjunctivitis symptoms) हो सकता है। इसमें, आंखों में दर्द होता है। साथ ही आंखें सूजी हुई दिखायी पड़ती हैं। अगर, आपको कंजक्टिवाइटिस के लक्षण महसूस हो रहे हैं। तो, इसे घरेलू उपायों की मदद से कम कर सकते हैं। इसके लिए टी-ट्री ऑयल (tea tree oil) और ग्रीन टी (green tea) जैसी साधारण चीज़ें भी इस्तेमाल की जा सकती है।

दरअसल, कंजक्टिवाइटिस उन इंफेक्शन्स में से हैं। जिन्हें,  आसानी से घर पर ठीक हो सकता है। इससे, राहत पाने के लिए आपके किचन में ही कई चीज़ें मौजूद हैं। जो, आपकी लाल  और सूजी हुई आंखों को ठीक होने में सहायक है।

टी-ट्री ऑयल और ग्रीन टी से पाएं कंजक्टिविटाइटिस से राहत (Conjunctivitis natural remedies):

ग्रीन टी और टी-ट्री ऑयल को आंखों में होने वाले इंफेक्शन के लिए इस्तेमाल करें।  जैसा कि, टी-ट्री ऑयल एक एस्ट्रीजेंट है। इसमें, नैचुरल एंटी-बैक्टेरियल, एंटीवायरल और एंटीसेप्टिक है। जो, आंखों में होने वाले इंफेक्शन और उसके लक्षणों से राहत दिलाता है।

जबकि, ग्रीन टी ना केवल आंखों का राहत दिलाता है। इसमें, टैनिन्स होते हैं जो इरिटेशन और सूजन को भी कम करता है।  इसी तरह, ग्रीन टी में बायोफ्लेवेनॉय़ड्स भी होते हैं जो बैक्टेरियल इंफेक्शन और वायरल इंफेक्शन को कम करते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल:

  • गरम पानी में 2 ग्रीन टी बैग डुबोएं। इसे, 10-15 मिनट तक भिगोकर रखें। इसमें, 3 बूंदें टी-ट्री ऑयल डालें। फिर, इसे अच्छी तरह मिक्स होने दें। फिर, इस मिश्रण को ठंडा होने दें। जब, पानी ठंडा हो जाए तो, ग्रीन टी बैग बाहर निकालें। इसे, अपनी आंखों पर रखें और 20 मिनट तक यूं ही रहने दें।
  • टी बैग्स से सेंकने का यह तरीका आंखों की सूजन को 24 घंटें में कम कर देता है। दिन में 3-4 बार ऐसा  करें।
  • ग्रीन टी बैग के इस घरेलू नुस्खे से ड्राई आईज़ और पलकों की स्किन बहुत अधिक सूखने से भी बचाता है।

Tips for Healthy Eyes: हेल्दी और शाइनी आंखें हैं अच्छी सेहत की निशानी, हेल्दी आंखों के लिए फॉलो करें ये 3 हेल्दी आदतें

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source