
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Updated : January 31, 2025 1:04 PM IST
Congo Fever Kya Hai: गुजरात के जामनगर में कांगो फीवर से 51 वर्षीय शख्स की मौत हो (Congo Fever in Gujarat) गई है। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 5 सालों से कांगो फीवर से होने वाली यह पहली मौत (Congo Fever Death) है। ब्लड सैंपल के जरिए मृतक में कांगो फीवर (congo fever in hindi) की पुष्टि हुई थी। आपको बता दें कि मृतक पशुपालक था। कांगो फीवर से मौत के बाद से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। यह एक गंभीर बीमारी है, जो वायरस के कारण होती है। यह फीवर जानवरों से इंसानों में फैलता है। आइए, जानते हैं कांगो फीवर के लक्षण और कारण (Congo Fever ke Lakshan aur Karan) क्या हैं?
कांगो फीवर एक गंभीर बीमारी है, यह जानलेवा हो सकती है। अभी इसका कोई इलाज मौजूद नहीं है। यह वायरस मुख्य तौर पर टिक्स या कीटों के माध्यम से फैलता है। गुजरात में एक शख्स की मौत के बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। हालांकि, अगर पूरी सावधानी बरती जाए तो इस बीमारी से बचाव किया जा सकता है।
कांगो फीवर क्रीमियन-कांगो हेमोरेजिक फीवर (Crimean Congo Haemorrhagic Fever) वायरस के कारण होता है। यह वायरस टिक्स या कीटों में पाया जाता है। जब कोई कीट या टिक्स, व्यक्ति को काटता है तो इससे स्वस्थ व्यक्ति संक्रमित हो सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।