Small intestine cancer: आंत के कैंसर का संकेत हो सकते हैं पेट दर्द और दस्त जैसे ये 3 लक्षण, कहीं आप तो नहीं कर रहे इग्नोर
Small intestine cancer: आंत के कैंसर का संकेत हो सकते हैं पेट दर्द और दस्त जैसे ये 3 लक्षण, कहीं आप तो नहीं कर रहे इग्नोर
यदि समय रहते आंत के कैंसर का इलाज न शुरू किया जाए तो यह मरीज के लिए जानलेवा स्थिति पैदा कर सकता है। इस लेख में जानें छोटी आंत के कैंसर से होने वाले शुरुआती लक्षणों के बारे में जिन्हें बिल्कुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए
Written By:
Mukesh Sharma
| Published : August 18, 2022 4:45 PM IST
वैसे तो मेडिकल साइंस बहुत एडवांस हो चुकी है और जिन बीमारियों का इलाज इंसान के बस में नहीं था, अब रोबोट व कंप्यूटर उनका इलाज करने लगे हैं। लेकिन आज भी कैंसर जैसी बहुत बीमारियां हैं, जिनका नाम सुनकर लोग डर जाते हैं। वैसे तो कैंसर के ज्यादातर प्रकारों का इलाज मिल चुकी है, लेकिन वह इस बात पर भी निर्भर करता है कि कैंसर शरीर के किस हिस्से में है और किस स्टेज में है। छोटी आंत में होने वाले कैंसर का समय रहते पता चल पाए तो सफलतापूर्वक इसका इलाज करके मरीज की जान बचाई जा सकती है। लेकिन दुख की बात यह है कि छोटी आंत के कैंसर से होने वाले ज्यादातर शुरुआती लक्षण बहुत ही आम होते हैं। यही कारण है कि कई बार इन लक्षणों को लोग शुरुआत में गंभीरता से नहीं लेते हैं और जब कैंसर बढ़ने के बाद स्थिति गंभीर हो जाती है, तो मरीज के लिए भी खतरा पैदा हो जाता है। इस लेख में हम आपको छोटी आंत के कैंसर से होने वाले शुरुआती लक्षणों के बारे में बताएंगे और साथ ही यह भी जानकारी देंगे कि छोटी आंत में कैंसर होने पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
छोटी आंत के कैंसर से होने वाले शुरुआती लक्षण
कुछ लोगों को छोटी आंत में कैंसर होने पर जो लक्षण विकसित होते हैं, वो बहुत ही सामान्य हो सकते हैं, जिनमें निम्न शामिल हैं -
पेट दर्द होना - पेट में दर्द होने की समस्या को बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम समझा जाता है और शुरुआत में कोई इसे गंभीरता से नहीं लेता है। हालांकि, अगर आपको लगातार एक या दो दिन से पेट में दर्द हो रहा है और दवाएं लेने से आराम नहीं मिल रहा है, तो ऐसे में डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि पेट दर्द सिर्फ छोटी आंत के कैंसर का नहीं पेट के अंदरूनी अंगों संबंधी कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है।
जी मिचलाना और उल्टी - मतली और उल्टी को आमतौर पर पाचन या पेट खराब होने से जुड़ी समस्या माना जाता है। लेकिन कई बार यह छोटी आंत में कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं का शुरुआती संकेत हो सकता है। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है कि उल्टी या मतली आना सिर्फ कैंसर का ही संकेत हो कई बार अन्य पाचन व पेट संबंधी समस्या के कारण भी उल्टी की दिक्कत हो सकती है।
मल में बदलाव - बड़ी आंत की तरह छोटी आंत भी मल त्याग प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। अगर छोटी आंत में कैंसर है, तो मल के रंग में बदलाव अनियमित समय पर मलत्याग करना आदि जैसे बदलाव देखे जा सकते हैं। अगर आपको लग रहा है कि आपके मल का रंग गहरा हो रहा है या फिर मल के साथ खून आ रहा है, तो फिर आपके बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।
दस्त लगना - पेट या पाचन संबंधी बीमारियों में अक्सर व्यक्ति को दस्त से संबंधित समस्याएं होती हैं। लेकिन आंत का कैंसर भी शुरुआत में दस्त जैसे वॉर्निंग साइन दे सकता है। अगर आपको लगातार दो दिन से दस्त की शिकायत हो रही है, तो डॉक्टर से इस बारे में बात करें।
संदेह है तो क्या किया जाए
अगर आपको लगता है कि आपके पेट में कुछ गंभीर बीमारी चल रही है या फिर आपके परिवार में पहले किसी को आंत का कैंसर हो चुका है, तो आपको थोड़े से लक्षण महसूस होती है डॉक्टर के पास चले जाना चाहिए। डॉक्टर से अपनी फैमिली हिस्ट्री और आपको महसूस हो रहे लक्षणों के बारे में बताना चाहिए। डॉक्टर जरूरी टेस्ट व स्कैन की मदद से इस स्थिति का पता लगाने में आपकी मदद कर सकते हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.