... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Signs of Heart Blockages: ह्रदय हमारे शरीर का मुख्य अंग होता है। अगर हार्ट हेल्थ पर ध्यान न दिया जाए तो ये कई खतरनाक और जानलेवा बीमारियों का शिकार बना सकता है। हार्ट की अलग अलग बीमारियों के कारण मौत होने का एक कारण खराब लाइफस्टाइल और सही खानपान की कमी भी है। ह्रदय रोग में हार्ट ब्लॉकेज एक ऐसी समस्या है, जो धीरे-धीरे आपके ह्रदय के संवेदनशील भाग को बंद कर देती है और यदि समय रहते इसके लक्षण को पहचाना न जाये तो ये आपके जीवन के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। आइए जानते हैं हार्ट ब्लॉकेज होने पर हमारे सीने के आसपास कौन से 3 लक्षण दिखाई देते हैं।
जब हमारे ह्रदय में हार्ट ब्लॉकेज की समस्या होती है, तो आमतौर पर 3 तरह के लक्षण दिखाई देते हैं, जिसमें सीने के आस पास दर्द होना, छाती में तनाव महसूस होना, और अचानक से अंदरूनी भयानक तकलीफ महसूस होना और कंधे व उसके आसपास तेज दर्द होना शामिल है।
1. सीने के आस-पास दर्द होना: जब व्यक्ति को हार्ट ब्लॉकेज की समस्या उत्पन्न होती हैं , तो उस समय रोगी के सीने के आस-पास तेज और भयानक दर्द शुरू हो जाता है। जिस वजह से रोगी को सांस लेने में तकलीफ महसूस होने लगती हैं और धड़कनें भी तेज - तेज धड़कने लगती हैं।
2.छाती में तनाव महसूस होना: हार्ट ब्लॉकेज के समय, रोगी को अपनी छाती में अचानक से तेज तनाव महसूस होने लगता है। इस दौरान रोगी को ऐसा लगता है जैसे किसी ने उसके सीने पर भारी सा पत्थर रख दिया हो। यह तनाव ह्रदय रोगियों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। यदि आपको भी अपने साथ इस तरह की कोई समस्या महसूस हो रही है, तो आप जल्द से जल्द डॉक्टर से सलाह लें।
3. अचानक से अंदरूनी भयानक तकलीफ महसूस होना: अचनाक से भयानक तकलीफ महसूस होना हार्ट ब्लॉकेज का लक्षणहो सकता है। अगर ये तकलीफ आपको कुछ समय बाद बंद हो जाती है तो इस पर ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है, लेकिन यदि ये समस्या आपको लगातार हो रही है, तो आप इसके लिए डॉक्टर से जरूर सलाह लें। इसे इग्नोर कर आप अपनी जान को खतरे का बुलावा न दें।
Disclaimer: यदि आप खुद में इन लक्षणों को महसूस कर रहे हैं, तो इन्हें नजरअंदाज करने की गलती बिल्कुल भी न करें। इसमें जरा सी लापरवाही आपके जान के लिए खतरा बन सकती है। इसलिए समय पर किसी नजदीकी डॉक्टर से सही सलाह और उपचार लें।