
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : March 7, 2023 5:07 PM IST
Breast cancer symptoms: पिछले कुछ सालों में ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में काफी वृद्धि देखी गई है, जो कि एक अच्छा संकेत नहीं है। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर बहुत गंभीर स्थिति पैदा कर रहा है। महिलाओं में यह लंग कैंसर के बाद दूसरा सबसे ज्यादा मृत्यु का कारण बनने वाला कैंसर है। हालांकि, समय पर इसका इलाज शुरू करके इसका जड़ से इलाज किया जा सकता है और ऐसा करने से जटिलताएं भी काफी हद तक कम हो जाती हैं। लेकिन इसकी समय पर पहचान करना ही इसके सही इलाज में मदद करती है। इसलिए ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों की जितना जल्दी हो सके पहचान कर लेनी चाहिए। इस लेख में हम आपको ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े कुछ लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से ब्रेस्ट कैंसर का समय पर इलाज किया जा सकता है। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल शालीमार बाग दिल्ली में डायरेक्टर-मेडिकल ऑन्कोलॉजी, डॉक्टर सज्जन राजपुरोहित ने ब्रेस्ट कैंसर के इलाज सु जुड़े कुछ जरूरी इनपुट शेयर किए। चलिए जानते हैं ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण और इलाज
ब्रेस्ट में किसी प्रकार की गांठ महसूस होने की स्थिति को आमतौर पर ब्रेस्ट कैंसर का पहला संकेत समझा जाता है। लेकिन ब्रेस्ट को छूने पर दर्द होना भी इसका सबसे पहला लक्षण हो सकता है। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि स्तन को छूने पर दर्द होना सिर्फ ब्रेस्ट कैंसर का ही संकेत देता है, लेकिन फिर भी यह समस्या महसूस होने पर एक बार डॉक्टर से इस बारे में बात कर लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए ताकि यदि यह ब्रेस्ट कैंसर का संकेत है, तो समय रहते इसे कंट्रोल किया जा सके।
किसी एक स्तन में सूजन आना और बाहरी त्वचा में लालिमा महसूस होना भी ब्रेस्ट कैंसर का संकेत हो सकता है। खासतौर पर यदि सूजन पूरे स्तन में न आकर किसी एक हिस्से में आई हुई है और लालिमा भी किसी एक ही हिस्से में है तो यह गंभीर संकेत हो सकता है। यदि आपको स्तन में किसी भी प्रकार की सूजन या लालिमा महसूस हो रही है, तो जल्द से जल्द इस बारे में डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।
यदि स्तन के अंदर गांठ बनी हुई है तो ऊपर से उस हिस्से की मोटाई बढ़ी हुई महसूस हो सकती है। यदि आपको ब्रेस्ट के किसी हिस्से में ऐसा ही महसूस हो रहा है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से इस बारे में बात कर लेनी चाहिए। हालांकि, ब्रेस्ट से जुड़ी अन्य कई समस्याएं भी हैं, जो इसका कारण बन सकती हैं।
निप्पल का अंदर की तरफ धंसा होना कई बार जेनेटिक होता है और आमतौर पर किसी प्रकार की समस्या पैदा नहीं करता है। हालांकि, यदि बाद में किसी एक स्तन का निप्पल अंदर धंस जाना किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है और इसमें ब्रेस्ट कैंसर भी शामिल है। हालांकि, डॉक्टर जांच करने के बाद ही इसकी पुष्टि कर पाते हैं।
डॉक्टर सज्जन राजपुरोहित के अनुसार आजकल नई तकनीक की मदद से ब्रेस्ट कैंसर की पहचान और इलाज समय रहते कर ली जाती है। मैमोग्राफी, डिजिटल मैमोग्राफी, अल्ट्रासाउंड और एमआरआई आदि की मदद से ब्रेस्ट कैंसर जैसी स्थिति की आसानी से रोकथाम की जा सकती है। डॉक्टर सज्जन के अनुसार ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है और नई तकनीकों की मदद से हमें ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करने और इसका बचाव करने के तरीके के बारे में बताया गया है।