Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Common Symptoms of Arthritis: गठिया या आर्थराइटिस (Arthritis in hindi) एक कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम है जिससे बड़ी संख्या में लोग पीड़ित है। आर्थराइटिस के मरीजों में अब बड़ी उम्र के लोग या बूढ़े लोगों को ही नहीं शामिल किया जाता बल्कि वहीं, अब कम उम्र के लोगों या युवाओं में भी गठिया, यूरीक एसिड और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं देखी जा रही हैं। (problem of Arthritis in yougue age in Hindi)
आर्थराइटिस एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है जिसमें घुटनों के आसपास सूजन और दर्द महसूस होता है। उम्र बढ़ने के साथ लोगों को घुटने में दर्द और उठने-बैठने में तकलीफ होने लगती है। वहीं, कम उम्र में भी लोगों को अब जॉइंट पेन की समस्या होने लगी है। आर्थराइटिस की शुरुआती लक्षणों की पहचान कर जल्द से जल्द इस बीमारी का उपचार शुरू करने से इस स्थिति को संभालना आसान हो सकता है। लेकिन, कई बार लोग आर्थराइटिस के लक्षणों को मामूली समस्याएं समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। यहां पढ़ें ऐसी ही कुछ समस्याओं के बारे में जो आर्थराइटिस के छुपे हुए लक्षण हो सकती हैं। (Common But Unusual Symptoms of Arthritis in Hindi)
नेशनल हेल्थ सर्वे, यूके (The National Health Service, UK) के अनुसार, किसी व्यक्ति में अगर इस तरह की समस्याएं दिखायी दें तो उसे इन्हें नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। बल्कि, तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क कराना चाहिए। क्योंकि ये 5 समस्याएं आर्थराइटिस के शुरूआती लक्षण हो सकती हैं। आर्थराइटिस के ये शुरूआती लेकिन सामान्य लक्षण (common symptoms of arthritis) इस प्रकार हैं-
एक्सपर्ट्स के अनुसार, आर्थराइटिस या गठिया के दर्द (pain of arthritis) से पूरी तरह छुटकारा मिल पाना संभव नहीं है लेकिन, विभिन्न बातों का ध्यान रखते हुए इस समस्या को गम्भीर बनने से रोका जा सकता है।
इससे, शरीर में इंफ्लेमेशन की समस्या कम होती है। ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या से पीड़ित लोगों में लाइफस्टाइल मॉडिफिकेशन्स काफी मददगार साबित हुए हैं। ऐसे लोगों को अपनी रोजमर्रा की आदतों और खान-पान से जुड़ी आदतों में बदलाव करने की सलाह दी जाती है। (Lifestyle changes to get relief from arthritis in Hindi)
अधिक वजन या मोटापा घुटनों के दर्द से जुड़ी समस्याओं (Obesity and joint pain) को बढ़ा सकता है। अधिक वजन से घुटनों पर भार भी बढ़ता है और इससे चलने-फिरने में भी समस्याएं है सकती हैं। इसीलिए गठिया के मरीजों को वजन बढ़ने से रोकने की सलाह दी जाती और हेल्दी वेट मेंटेन (maintaining healthy weight) करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।