hamburger icon
A
Read in English

गले में खराश आम है या कोरोना से हुआ गला जाम? जानें अंतर और बंद गला खोलने के उपाय

सर्दी के मौसम में सर्दी और अन्य वायरल संक्रमणों का होना आम हो जाता है, जिसमें गले में खराश भी एक आम लक्षण ही है। हम आपको आम सर्दी-जुखाम और कोरोना में होने वाली गले में खराश के बीच अंतर बता रहे हैं। आइए जानते हैं दोनों के बीच क्या अंतर है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : December 10, 2020 1:36 PM IST

COVID-19 यानी की कोरोनावायरस अपने आप में ही एक नई तरह की बीमारी है, जिसका सटीक इलाज अभी तक नहीं मिल पाया है। यह वायरस जितना घातक है इसके लक्षण उतने ही आम है, जितना की फ्लू में होते हैं और सामान्य सर्दी-खांसी में दिखाई देते हैं। इस वायरस के लक्षण अन्य श्वसन संक्रमण के लक्षणों के ही समान हैं। इसलिए हमारे लिए ये और ज्यादा जरूरी हो जाता है कि जब तक कोरोनोवायरस का टीका नहीं आ जाता है, तब तक इस बीमारी के किसी भी संकेत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सर्दी के मौसम में सर्दी और अन्य वायरल संक्रमणों का होना आम हो जाता है, जिसमें गले में खराश (common sore throat or coronavirus sore throat)भी एक आम लक्षण ही है। लेकिन मौजूदा वक्त में गले में खराश प्रमुख स्वास्थ्य चिंताओं में से एक बन गया है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के अनुसार, बुखार, खांसी और थकान के अलावा, गले में खराश भी कोरोना से पीड़ित लोगों में दिखाई देने वाला एक आम लक्षण है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि गले में खराश (common sore throat or coronavirus sore throat) हर बार कोरोना का ही संकेत है। इस लेख में हम आपको आम सर्दी-जुखाम और कोरोना में होने वाली गले में खराश के बीच अंतर बता रहे हैं। आइए जानते हैं दोनों के बीच क्या अंतर है।

गले में खराश के कारण और प्रभाव (common sore throat or coronavirus sore throat)

गले में खराश कई कारणों से हो सकती है। गले में खराश होने पर आपके गले में दर्द हो सकता है, गला सूखा-सूखा लग सकता है या फिर आपको कोई भी चीज खाने पर ऐसा लगेगा कि गले में खरोंच लग गई है। ये संक्रमण शुष्क हवा या फिर पर्यावरणीय कारकों से शुरू होता है। गले में खराश (common sore throat or coronavirus sore throat)को तीन भागों में विभाजित किया गया है और गले के हिस्से के आधार पर ही ये पता लगाया जाता है इसके पीछे क्या कारण है। पहला है फैरीनजाइटिस (Pharyngitis), जिसमें मुंह के ठीक पीछे के क्षेत्र प्रभावित होता है, दूसरा टॉन्सिल में सूजन या लालपन। तीसरी है लेरिंजिटिस, जिसमें आपके वॉइस बॉक्स (लेरिंक्स ) में सूजन हो जाती है।

गले में खराश क्या कोरोना का एक सामान्य लक्षण है?

सीडीसी की रिपोर्ट के अनुसार, गले में खराश सामान्य सर्दी और फ्लू का एक सामान्य लक्षण होने के अलावा कोरोना का भी एक सामान्य लक्षण बताया गया है। हालांकि, यह हर दूसरे व्यक्ति में भिन्न हो सकता है। वहीं कोरोनावायरस एक श्वसन बीमारी है, जिसका वायरस आसानी से नाक और गले में प्रवेश कर जाता है, जिससे खराश (common sore throat or coronavirus sore throat) और दर्द होता है।

अचानक हुई गले में खराश और कोरोना में गले में खराश के बीच अंतर (common sore throat or coronavirus sore throat)

कोरोना रोगियों के गले में खराश तब होती है जब वायरस उनकी उस झिल्ली में प्रवेश कर जाता है, जो नाक और गले के साथ जुड़ी होती है। इसी झिल्ली के कारण हम खाना निगलते हैं। संक्रमित व्यक्ति द्वारा महसूस किए गए दर्द और परेशानी को ही फैरीनजाइटिस कहा जाता है।

ठीक इसी तरह, सामान्य सर्दी और अन्य फ्लू जैसी स्थिति में भी गले में खराश शुरू हो जाती है। लेकिन कोरोना रोगियों को गले में खराश के साथ बुखार, सूखी खांसी और थकान जैसे अन्य लक्षण भी दिखाई देते हैं।

इसलिए, अगर आप सिर्फ गले में दर्द (common sore throat or coronavirus sore throat) का अनुभव कर रहे हैं और आपको कोई अन्य लक्षण नहीं दिखाई दे रहा है तो आप सिर्फ फ्लू का शिकार हो सकते हैं आपको कोरोना नहीं है। हालांकि, इस समय सभी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है और 100% सुरक्षित रहने के लिए खुद जांच करानी चाहिए।

गले में खराश का उपचार (common sore throat or coronavirus sore throat)

यूं तो कोरोना के खिलाफ जंग अभी भी जारी है लेकिन अचानक गले में खराश का इलाज उचित दवाओं और घरेलू उपचार के साथ किया जा सकता है। गले में खराश को दूर करने का सबसे प्रभावी तरीका है खूब सारा पानी पीना। ऐसा करने से आप तेजी से ठीक हो सकते हैं। अगर आपको अपने गले में हो रहे दर्द (common sore throat or coronavirus sore throat) को कम करना है तो नमक के पानी के घोल से गरारे करने की कोशिश करें। इसके अलावा, आप हवा में नमी के लिए घर में ह्यूमिडिफायर का उपयोग कर सकते हैं और जल्दी ठीक होने के लिए भांप ले सकते हैं।