
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
कैंसर सबसे खतरनाक बीमारियों में से एक है। वैसे तो कैंसर का इलाज भी संभव है, लेकिन कई अलग-अलग प्रकार का होता है और शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है, जहां पर इसका इलाज करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। यही कारण है कि इलाज मिलने के बाद भी कई बार इस बीमारी का इलाज नहीं हो पाता है और यह एक जानलेवा स्थिति पैदा कर देता है। ब्लड कैंसर भी इसके सबसे खतरनाक और जानलेवा प्रकारों में से एक माना जाता है। ब्लड कैंसर ज्यादातर जेनेटिक व डीएनए से जुड़ी स्थितियों के कारण होता है। लेकिन धूम्रपान का सेवन और अन्य जीवनशैली से जुड़ी कुछ बुरी आदतें भी इसका कारण बन सकती हैं। हमारी लाइफस्टाइल आजकल लगातार खराब होती जा रही है और इस कारण से ब्लड कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है, जिस पर नजर रखना बहुत जरूरी है। चलिए जानते हैं ब्लड कैंसर के शुरूआती लक्षण क्या हो सकते हैं।
अगर आपको खून की कमी महसूस हो रही है, तो यह ब्लड कैंसर का संकेत हो सकता है। दरअसल ब्लड कैंसर कई अलग-अलग प्रकार का होता है, जिनमें से कुछ के कारण खून की कमी हो सकती है। इसलिए अगर आपको बार-बार खून की कमी हो रही है, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए और डॉक्टर से बात करनी चाहिए।
अगर आप डायबिटीज या किसी अन्य ऑटोइम्यून बीमारी के मरीज नहीं है लेकिन फिर भी आपको बार-बार संक्रमण हो रहा है, तो यह भी ब्लड कैंसर की शुरुआत का एक संकेत हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्लड में किसी प्रकार की समस्या आने पर हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली ठीक से काम नहीं कर पाती है।
चोट लगने के बाद त्वचा पर नील पड़ जाना आम है, लेकिन अगर आपको बिना चोट लगे ही नील पड़ रहा है, तो ब्लड कैंसर का संकेत हो सकता है। अगर आपको बार-बार त्वचा में कहीं न कहीं पर नील पड़ा हुआ दिख जाता है, तो डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए।
यदि आपको सारा दिन थकान रहती है तो यह भी कुछ मामलों में ब्लड कैंसर का संकेत हो सकता है। इसके अलावा दिन में नींद आना, त्वचा में पीली पड़ जाना और हड्डियों दर्द होना भी दिनभर थकान से जुड़े ऐसे लक्षण है, जो समस्या पैदा कर सकते हैं। ऐसी स्थितियों की जांच तुरंत करवा लेनी चाहिए।
हालांकि, ऊपर बताए गए लक्षण जरूरी नहीं है कि ब्लड कैंसर का ही संकेत हो। ये किसी अन्य बीमारी के कारण भी हो सकते हैं। उदाहरण के रूप में अगर आपको दिनभर थकान रहती है, तो हो सकता है यह शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व न मिल पाने के कारण हो रहा हो।