Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सिर्फ महिलाओं को ही नहीं पुरुषों को भी हो सकता है थायराइड, ये लक्षण दिखते ही हो जाएं सावधान

Thyroid Symptoms In Men: महिलाओं की तरह पुरुषों को भी थायराइड की समस्या हो सकती है। इससे पुरुषों के शरीर में कुछ लक्षण नजर आने लगते हैं। आइए, जानते हैं पुरुषों में थायराइड के लक्षणों के बारे में।

सिर्फ महिलाओं को ही नहीं पुरुषों को भी हो सकता है थायराइड, ये लक्षण दिखते ही हो जाएं सावधान

Written by priya mishra |Published : February 22, 2024 11:58 AM IST

Thyroid Symptoms In Men: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण आज के समय में थायराइड की समस्या आम हो चुकी है। आमतौर पर, पुरुषों की तुलना में महिलाओं को थायराइड की समस्या ज्यादा होती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पुरुषों को थायराइड नहीं हो सकता है। दरअसल, थायराइड हमारे गले में मौजूद तितली के आकार की एक छोटी सी ग्रंथि होती है। इसका काम थायरॉक्सिन हार्मोन बनाना होता है, जो शरीर में एनर्जी लेवल और मेटाबॉलिक रेट को कंट्रोल करता है। लेकिन जब यह ग्रंथि पर्याप्त मात्रा में हार्मोन नहीं बना पाती है, तो थायराइड रोग हो जाता है। इसकी वजह से पुरुषों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अनियंत्रित थायराइड के कारण पुरुषों की फर्टिलिटी भी खत्म होने लगती है। थायराइड होने पर पुरुषों के शरीर में कुछ लक्षण और संकेत नजर आते हैं। आज इस लेख में हम आपको पुरुषों में थायराइड के लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं -

थकान और कमजोरी

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान होना सामान्य है। लेकिन अगर आप बिना ज्यादा मेहनत किए भी खुद को बहुत थका हुआ महसूस करते हैं, तो यह थायराइड का संकेत हो सकता है। पुरुषों को थकान और कमजोरी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षण नजर आने पर आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

गंजापन

लगातार बालों का झड़ना भी पुरुषों में थायराइड का एक लक्षण है। दरअसल, टेस्टोस्टेरोन हार्मोन में गड़बड़ी के कारण गंजेपन की समस्या होने लगती है। इसलिए अगर आपके लंबे समय से बाल झड़ रहे हैं, तो आपको अपना थायराइड लेवल चेक करवा लेना चाहिए।

Also Read

More News

वजन बढ़ना या घटना

अचानक वजन बढ़ना या घटना भी थायराइड के मुख्य लक्षणों में शामिल है। दरअसल, जब थायराइड ग्लैंड पर्याप्त मात्रा में हार्मोन का उत्पादन नहीं कर पता है, तो इसके कारण शरीर का मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है, जिससे वजन बढ़ या घट सकता है। ऐसे में, अगर कुछ दिनों से आपका वजन तेजी से बढ़ने या घटने लगा है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन

थायराइड से ग्रसित पुरुषों को बेवजह चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग्स जैसे लक्षणों का अनुभव हो सकता है। इतना ही नहीं, थायराइड रोग होने पर पुरुषों में याददाश्त कमजोर होना, एकाग्रता में कमी, एंजायटी और डिप्रेशन जैसे लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण महसूस हों, तो इन्हें नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

यौन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं

थायराइड होने पर टेस्टोस्टेरोन हार्मोन में कमी आने लगती है, जिससे पुरुषों की फर्टिलिटी प्रभावित होती है। इस प्रकार के पुरुषों के खराब यौन स्वास्थ्य से जुड़े होते हैं। साथ ही, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन, यौन इच्छा में कमी और लो स्पर्म काउंट और खराब स्पर्म क्वालिटी का भी कारण बन सकता है।