... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 24, 2017 12:12 PM IST
अनकंट्रोल डायबिटीज से आपको आंख, दिल और किडनी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि डायबिटीज के लक्षणों के बारे में पता चल पाना मुश्किल है क्योंकि शुरूआती चरण में इसके कोई लक्षण नजर नहीं आते हैं। मुंबई स्थित गाडगे डायबिटीज सेंटर में डायबेटोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रदीप गाडगे के अनुसार, इसके लक्षणों को आपको रोजाना या साप्ताहिक आधार पर नजर रखनी होगी। खैर, इसके कुछ लक्षण यह हो सकते हैं।
1) देखने में परेशानी
अगर आपको दृष्टि से संबंधित कोई समस्या है, तो यह डायबिटिक रेटिनोपैथी का लक्षण हो सकता है। कई बार शुगर कम होने से आपको देखने में परेशानी, कम दिखना, चश्मे का नंबर में उतार-चढ़ाव की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से मिलें।
2) स्ट्रोक
कभी-कभी स्ट्रोक से पहले आप शरीर के एक हिस्से, कंधे और पैर में अकड़न महसूस कर सकते हैं। इतना ही यह हिस्सा थोड़ी देर के लिए सुन्न भी हो सकते हैं और कुछ देर बाद ठीक हो सकते हैं। यह ट्रांसिएंट इस्कीमिक अटैक का संकेत हो सकता है और लाइफ में स्ट्रोक का खतरा रहता है।
3) एनजाइना
हाई बीपी से आपके दिल पर दबाव बन सकता है जिससे आपको चेस्ट पेन या एनजाइना कि समस्या हो सकती है। इसलिए यदि आपको बाएं हाथ में दर्द होता है या लगातार सीने में दर्द हो रहा है, तो अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
4) किडनी से जुड़ी समस्या
डॉक्टर के अनुसार, डायबिटीज के 10 फीसदी मरीजों को किडनी की समस्या देरी से जबकि 8-9 फ़ीसदी मरीजों को जल्दी हो सकती है। डायबिटीज के कारण किडनी डैमेज के लक्षणों में चहरे और पैरों में सूजन, सांस में कमी और एनीमिया शामिल हैं।
5) अचानक वजन बढ़ना
यह डायबिटीज का एक बड़ा लक्षण है जिसे मॉनिटर किया जा सकता है। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें। यानि अगर आपका वजन 60 किलो है और दो दिन बाद 70 किलो हो गया है, तो समझ लें कि कुछ गड़बड़ है।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.