
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Updated : April 28, 2026 12:29 PM IST
Medically Verified By: Deepika Dua Arora
Image credits by: वजन घटाने वाले इंजेक्शन को डाइटिंग या कसरत करने से भी बेहतर माना गया है।
Ozempic Side Effects: बढ़ते हुए वजन, मोटापे को घटाने के लिए अब लोग एक्सरसाइज, डाइट और योग को नहीं बल्कि शॉट कट का इस्तेमाल कर रहे हैं। वेट लॉस का ये शॉट कट है ओजेम्पिक दवा। ओजेम्पिक दवा भूख को कंट्रोल करके तेजी से वजन और मोटापा घटाने में मदद करती है। ओजेम्पिक दवा लेने से वजन तेजी से कम होता है, तो ये जानना भी जरूरी है कि ये दवा कैसे काम करती है और क्या ओजेम्पिक दवा (Ozempic Dawa ke Side Effects) का कोई साइड इफेक्ट भी है। दीपिका दुआ अरोड़ा, थेराप्यूटिक डाइटीशियन (Deepika Dua Arora, Therapeutic Dietitian, Founder of Mutation Diet Clinic, Delhi) के अनुसार, ओजेम्पिक (Ozempic) एक इंजेक्शन के रूप में दी जाने वाली दवा है। इस दवा का मेन एलीमेंट सेमाग्लूटाइड (Semaglutide) है। शुरुआत में इस दवा को टाइप-2 डायबिटीज के इलाज के लिए बनाया गया था। लेकिन बाद में इस दवा का इस्तेमाल वजन और मोटापा घटाने के लिए किया जाने लगा। जिसकी वजह से ये दवा आम लोगों के बीच काफी पॉपुलर भी हो गई।
मोटापे को कम करने के लिए लोग इंजेक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
डाइटिशियन बताती हैं कि ओजेम्पिक शरीर में GLP-1 (Glucagon Like Peptide-1) नामक हार्मोन की नकल करती है। यह हार्मोन प्राकृतिक रूप से हमारे शरीर में भोजन करने के बाद बनता है। ओजेम्पिक दिमाग के उस हिस्से पर असर करती है जो भूख को कंट्रोल करती है। इस दवा को खाने के बाद बार-बार खाना या स्नैक्स खाने की क्रेविंग घटती है।
इस प्रकार के इंजेक्शन से 10 किलो तक वजन कम किया जा सकता है।
कोलंबिया सर्जरी पर प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, ओजेम्पिक दवा का सेवन करने से 3 से 6 महीनों में 10 प्रतिशत तक वजन कमहो जाता है। वहीं, कुछ लोग 1 साल ओजेम्पिक दवा खाकर 15 प्रतिशत तक वजन बिना किसी एक्सरसाइज और डाइट के घटा सकते हैं।
दीपिका दुआ अरोड़ा का कहना है कि एक तरफ ये दवा फायदेमंद है, तो दूसरी तरफ इसके कुछ नुकसान भी हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-
ओजेम्पिक दवा का सेवन हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। लेकिन कुछ लोगों को पूरी तरह से इस दवा का सेवन करने की मनाही होती है। आइए जानते हैं इनके बारे में-
अगर आप भी वजन घटाने वाली दवा का सेवन करना चाहते हैं, तो पहले इस विषय पर अपने हेल्थ एक्सपर्ट या डॉक्टर से बात करें।
Disclaimer: वजन घटाने का इंजेक्शन बेशक से लोगों की पहली पसंद बन रहा हो, लेकिन यह स्वास्थ्य के लिहाज से बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं है। अगर आप या आपके परिवार का कोई शख्स वजन घटाने वाले इंजेक्शन का इस्तेमाल कर रहा है, तो इस विषय पर अपने डॉक्टर से बात करें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.