Written by Ashu Kumar Das|Published : February 22, 2026 6:07 PM IST
Common Reasons for Black Blood During Periods : पीरियड्स हम सभी महिलाओं के जीवन का अहम हिस्सा है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं की योनि से चमकीला लाल या गहरे लाल का खून निकलता है। लेकिन कई बार महिलाओं को पीरियड्स के दौरान काले या गहरे भूरे रंग का खून निकलता हुआ दिखाई देता है। पीरियड्स के दौरान काला खून आना महिलाओं के लिए चिंताजनक स्थिति होती है।
दिल्ली के एलांटिस हेल्थ केयर के वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मनन गुप्ता के अनुसार, पीरियड्स के दौरान काला या बहुत गहरा खून अक्सर पुराने रक्त (old blood) के बाहर आने के कारण दिखाई देता है। हालांकि, कुछ स्थितियों में पीरियड्स के दौरान काला खून आना बीमारियों का संकेत हो सकता है।
पीरियड्स के खून का रंग क्यों बदलता है?
डॉ. मनन गुप्ता बताते हैं कि पीरियड्स के दौरान निकलने वाला खून शरीर में गर्भाशय की परत (uterine lining) के टूटने से बाहर आता है। जब खून धीरे-धीरे बाहर आता है या लंबे समय तक गर्भाशय में रहता है, तो ऑक्सीकरण (oxidation) के कारण उसका रंग गहरा भूरा या काला हो सकता है। पीरियड्स की शुरुआत या अंत में हो खून के रंग में किसी प्रकार का बदलाव आ रहा है, तो यह सामान्य बात है। ऐसे में महिलाओं को ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है।
पुराना खून बाहर आना- पीरियड्स के दौरान काला खून आने के सबसे आम कारण है पुराना खून पीरियड्स के दौरान बाहर आना। जब खून गर्भाशय में कुछ समय तक जमा रहता है, तो ऑक्सीकरण के कारण उसका रंग गहरा भूरा या काला हो जाता है। यह पीरियड्स के शुरुआती और आखिरी कुछ देर में नजर आ सकते हैं।
हार्मोन असंतुलन- पीरियड्स को महिलाओं के हार्मोन नियंत्रित करते हैं। जब हार्मोन संतुलन बिगड़ता है, तो खून का फ्लो धीमा हो सकता है, जिससे खून का रंग गहरा हो जाता है। पीरियड्स के दौरान तनाव, थायराइड समस्या और PCOS के कारण भी काला खून आ सकता है।
संक्रमण- कई बार महिलाओं को योनि में संक्रमण होने से भी पीरियड्स के दौरान काला खून आने की समस्या हो सकती है। पीरियड्स के दौरान काला खून आने के साथ-साथ पेट के निचले हिस्से में दर्द, बुखार, खुजली और जलन की समस्या हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से बात करें।
गर्भाशय में खून का रुक जाना (Slow Flow)- पीरियड्स में अगर ब्लड फ्लो धीमा है, तो ब्लड समय लेता है बाहर आने में। जिसके कारण पीरियड्स में काला खून आ सकता है।
क्या पीरियड्स में काला खून आना सामान्य है?
पीरियड्स की शुरुआत या अंत में काला खून आना सामान्य बात है।
पीरियड्स के दौरान हल्के फ्लो में भी काला खून सामान्य होता है।
पीरियड्स में काला खून आने पर कब डॉक्टर से मिलें?
डॉ. मनन गुप्ता कहते हैं पीरियड्स के दौरान काला खून आने पर अगर बदबू आ रही है, तो डॉक्टर से मिलना जरूरी है।
काले खून के साथ योनि में असहयनीय दर्द, पेल्विक एरिया में दर्द होने पर डॉक्टर से तुरंत बात करनी चाहिए।
Highlights
पीरियड्स के दौरान काला खून आना सामान्य नहीं है।
काले खून के साथ दर्द होने पर डॉक्टर से मिलना चाहिए।
पीरियड्स में अगर काला खून आए, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.