इन 5 में से 1 गलती बढ़ा सकता है आपका शुगर लेवल, डायबिटीज मरीज हो जाएं सतर्क

Mistakes Done By Diabetes Patients : डायबिटीज के मरीजों की अक्सर ये शिकायत रहती है कि कुछ भी मीठा न खाने के बावजूद उनकी शुगर बढ़ जाती है। आइए आपको बताते हैं कि ऐसा क्यों होता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : December 2, 2025 1:21 PM IST

What should a diabetic patient not do : डायबिटीज के बढ़ते केसेस चिंता का विषय है। डायबिटीज में शरीर में इंसुलिन का उत्पादन सही तरीके से नहीं हो पाता है, जिसकी वजह सेब्लड शुगर कम-ज्यादा होने लगता है। शुगर के बढ़ने-घटने का सीधा भूख से भी होता है। कुछ मरीज ऐसे होते हैं जिनकी शिकायत होती है कि उन्हें भूख बहुत ज्यादा लगती है और खाने के बाद शुगर बढ़ जाती है। हालांकि, ऐसा तभी होता है जब ग्लूकोज कोशिकाओं तक नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में बार-बार भूख लगती रहती है और एनर्जी भी कम रहती है। इसके अलावा, जब खाते ही तुरंत शुगर बढ़ जाती है, तो लोग कम खाना शुरू कर देते हैं, जिसकी वजह से शुगर और तेजी के साथ बढ़ सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि ऐसी कौन सी गलतियां होती हैं, जो बार-बार भूख लगने व शुगर के बढ़ने का कारण होती हैं।

इन गलतियों से बढ़ता है ब्लड शुगर लेवल

रोजाना की जाने वाली कुछ गलतियां ब्लड शुगर बढ़ा सकती हैं, आइए जानते हैं इन गलतियों के बारे में-

थोड़ा-थोड़ा न खाकर एक बार में ही ज्यादा खाना

बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो बार-बार न खाकर एक ही बार में बहुत ज्यादा खाना खा लेते हैं। ऐसा करने से शुगर एकदम से हाई लेवल पर चली जाती है इतना ही नहीं, इससे खाने का पााचन भी अच्छे से नहीं होता है और थकान की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को दिन में थोड़ा-थोड़ा 5-6 बार खाना चाहिए। इससे शुगर बैलेंस रहती है।

एक्सरसाइज न करना

जो लोग किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं, वॉकिंग या जॉगिंग नहीं करते हैं उनकी बॉडी में इंसुलिन ठीक से काम नहीं करता है। दरअसल, खाना खाने के बाद ग्लूकोज भी शरीर में जमा हो जाता है और इससे शुगर लेवल बढ़ता है। इससे बार-बार भूख लगने लगती है। ऐसे में मॉर्निंग वॉक और डेली एक्सरसाइज करना जरूरी होता है।

लंबे समय तक कुछ न खाना

शुगर के पेशेंट्स को धीरे-धीरे खाते रहना चाहिए। लंबे समय तक भूखे रहना भी नुकसानदायक हो सकताा है। दरअसल, लंबे समय तककुछ न खाने की वजह से शुगर का लेवल गिर जाता है। ऐसे में जब कुछ खाया जाता है, तो शुगर अचानक से काफी बढ़ जाती है, जिसकी वजह से परेशानी हो सकती है। ऐसे में भूख पर कंट्रोल करने के लिए कुछ न कुछ हल्का हेल्दी खाना खाते रहना चाहिए।

फाइबर युक्त खाए

डायबिटीज के मरीजों को शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए खाने में फाइबर युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए। ताकि पाचन भी ठीक बना रहे। इसलिए आप अपने खाने में दाल, पनीर और अंकुरित अनाज व फाइबर युक्त सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।

नींद पूरी न कर पाना

डायबिटीज में नींद भी एक अहम फैक्टर होती है, जिसकी वजह से शुगर कम या ज्यादा होती है। दरअसल, जब नींद पूरी नहीं हो पाती है, तो इससे शरीर में हार्मोनल असंतुलन हो जाता है। इससे भूख बढ़ सकती है। वहीं, कम नींद लेने और ज्‍यादा स्‍ट्रेस लेने से शुगर बढ़ जाता है। इसलिए रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेनी बहुत जरूरी होती है।

Highlights

  • नींद पूरी न लेने से भी बढ़ सकता है शुगर
  • लंबे समय तक कुछ न खाना हो सकती है आपकी बड़ी गलती
  • फाइबर युक्त आहार डायबिटीज मरीजों के लिए है जरूरी

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source