Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ये 3 छोटी-मोटी गलतियां बढ़ा सकती हैं किडनी कैंसर का रिस्क, देर न करें, तुरंत छोड़ दें इन्हें

इन दिनों लोगों की लाइफस्टाइल के कारण कम उम्र में भी किडनी खराब होने और किडनी कैंसर जैसे मामले अब देखे जा रहे हैं।

ये 3 छोटी-मोटी गलतियां बढ़ा सकती हैं किडनी कैंसर का रिस्क, देर न करें, तुरंत छोड़ दें इन्हें

Written by Sadhna Tiwari |Updated : June 21, 2024 3:44 PM IST

Kidney Cancer Causes: कैंसर दुनियाभर में हर साल बहुत से लोगों की मृत्यु का कारण बनता है। हर साल कई लाख लोग कैंसर के कारण समय से पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह देते हैं। जहां लंग्स और ब्रेस्ट कैंसर के मामले सबसे अधिक देखे जाते हैं वहीं, किडनी के कैंसर के मामलों में भी बीते कुछ वर्षों में बहुत इजाफा देखा गया है।

आंकड़ों के अनुसार हर साल किडनी कैंसर के लगभग 4 लाख (400,000) नये केसेस पाए जाते हैं। वहीं, इनमें से डेढ़ करोड़ लोगों की समय से पहले मृत्यु भी हो जाती है। आमतौर पर किडनी के कैंसर की समस्या बुजुर्गों में देखी जाती है लेकिन, इन दिनों लोगों की लाइफस्टाइल के कारण कम उम्र में भी किडनी खराब होने (damaging kidneys) और किडनी कैंसर (Kidney Cancer) जैसे मामले अब देखे जा रहे हैं। यंगस्टर्स में किडनी कैंसर के मामले पहले शायद ही देखने को मिलते थे लेकिन, कुछ स्थितियां जैसे सिकल सेल डिजिज (Sickle Cell Disease) आदि के कारण अब उनमें भी किडनी कैंसर का रिस्क  (Risk of Kidney Cancer in younger generations) बढ़ता हुआ दिखायी दे रहा है।

कम उम्र में किडनी कैंसर का रिस्क बढ़ाते हैं ये कारण (Risk factors of kidney cancer in youngsters)

लोगों की रोजमर्रा की कुछ आदतों (daily lifestyle habits) और कुछ अन्य कारणों के चलते वयस्कों और किशोरों में भी किडनी के कैंसरका रिस्क (risk factors of kidney cancer in youth) बढ़ रहा है। यहां पढ़ें उन्हीं आदतों के बारे में, जो किडनी कैंसर का खतरा बढ़ाती हैं-

Also Read

More News

स्मोकिंग (Smoking)

सिगरेट पीने से रीनल सेल कार्सिनोमा (RCC) का रिस्क बढ़ सकता है। यह किडनी कैंसर का सबसे कॉमन प्रकार है। जिन लोगों को स्मोकिंग करने की पुरानी आदत होती है उनमें कैंसर का खतरा भी अधिक होता है।

मोटापा (Obesity)

शरीर का अधिक वजन भी कैंसर का कारण बन सकता है। दरअसल, मोटापे की वजह से रीनल सेल कार्सिनोमा का खतरा बढ़ सकता है। दरअसल, शरीर का वजन अधिक होने से हार्मोन्स के लेवल में असंतुलन (Hormonal Imbalance in body) हो सकता है। इससे कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर (Uncontrolled Blood Pressure Level)

रक्तचाप का स्तर कंट्रोल में ना रहने के कारण भी लोगों में कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। अगर आप दवाएं खाने से जुड़ी लापरवाही (mistakes related to medicines) करते हैं या ब्लड प्रेशर लेवल को नियंत्रित करने (controlling blood pressure level) के लिए कोशिश नहीं करते तो इससे कैंसर का रिस्क बढ़ जाता है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source