Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Common symptoms of heart attack in winter: सर्दियों के मौसम में हार्ट से जुड़ी बीमारियां गंभीर हो सकती हैं और हार्ट अटैक जैसी समस्याएं होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसा आमतौर पर इसलिए होता है क्योंकि मौसम ठंड होने के कारण शरीर में मौजूद रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने लग जाती हैं, जिनके अंदर के ब्लड फ्लो भी कम हो जाता है और इसका सीधा असर हमारे हार्ट पर पड़ता है। इसलिए सर्दियों के मौसम में अपने हार्ट की खास देखभाल करना बहुत जरूरी है और खासतौर पर जिन्हें पहले से ही हार्ट से जुड़ी कोई बीमारी है उन्हें सर्दियों में सावधान रहना चाहिए। हार्ट के कई ऐसे लक्षण हैं, जो बहुत ही आम होते हैं और हम अक्सर उन्हें इग्नोर कर देते हैं।
अब सर्दियां आ गई हैं और हम आपको किसी भी ऐसे लक्षण को इग्नोर न करने की सलाह देते हैं, क्योंकि ऐसा करना हार्ट अटैक के खतरे को और ज्यादा बढ़ा सकता है। इस लेख में हम आपको हार्ट अटैक के शुरुआती ऐसे ही लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं, जो बहुत ही कोमन हो सकते हैं।
यदि आपको अचानक से सिर चकराने या सिर घूमने की समस्या हो रही है, तो डॉक्टर से इस बारे में एक बार बात कर लेनी चाहिए।
सर्दियों में सांस फूलने जैसा महसूस होना या फिर सांस से जुड़ा कोई भी लक्षण होना हार्ट का संकेत हो सकता है और इस बारे में एक बार डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए।
ठंड के दिनों में अकड़न के दौरान शरीर में दर्द हो जाता है, लेकिन एक हिस्से में दर्द होना हार्ट से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है और जल्द से जल्द इस बारे में डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए।
हार्ट अटैक का शुरुआती लक्षण सीने में दर्द हो सकता है, लेकिन बहुत ही कोमन समझकर लोग इसे इगनोर क देते हैं। यदि आपको भी ऐसा कुछ अचानक से महसूस होने लगता है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें।