आपकी इन छोटी-छोटी गलतियों की वजह से किडनी हो सकती है फेल, समय रहते हो जाएं सतर्क

Kidney Damage Reasons : आपकी कुछ छोटी-छोटी बुरी आदतों का असर आपकी किडनी पर पड़ता है। आपकी इन आदतों की वजह से आपकी किडनी डैमेज हो सकती हैं। आइए जानते हैं इन आदतों के बारे में- 

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 27, 2023 11:52 AM IST

Kidney Damage Reasons : किडनी हमारे शरीर का अहम हिस्सा होता है। ऐसे में किडनी को स्वस्थ रखना बहुत ही जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दोनों किडनियों का स्वस्थ रहना बहुत ही जरूरी है, लेकिन कई बार अलग-अलग कारणों से किडनी की समस्याएं बढ़ने लगती हैं। इन कारणों में हमारी कुछ खराब आदतें भी किडनी डैमेज होने का कारण होती हैं।  इन खराब आदतों में  (kidney damage habits in hindi) आपकी कई ऐसी आदते हैं, जिसे आप रोजाना कर रहे हैं। आइए जानते हैं आपकी किन आदतों के कारण किडनी डैमेज होने का खतरा रहता है।

डाइट पर ध्यान न देना - Eating Habits Causes Kidney Problems

हम में से कई ऐसे लोग हैं, जो अपने खानपान पर अधिक ध्यान नहीं देते हैं। कई लोग जल्दबाजी और काम की भागदौड़ की वजह से जंकफूड्स और फास्टफूड्स का सेवन करने लग जाते हैं, जिसका असर आपकी किडनी पर पड़ता है। अगर आप अपनी किडनी को स्वस्थ रखने का सोच रहे हैं, तो आप क्या खा रहे हैं इसपर भी ध्यान दें। अधिक से अधिक फल और सब्जियों का सेवन करें।

शरीर को एक्टिव न रखना - Inactivity Cause Kidney Problems

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इसे एक्टिव रखना भी बहुत ही जरूरी है। अगर आप अपने शरीर को एक्टिव नहीं रखते हैं, तो इससे कई तरह की समस्याएं जन्म ले सकती हैं। इन समस्याओं में किडनी का डैमेज होना भी शामिल है। दरअसल, जब आप अपने शरीर को एक्टिव नहीं रखते हैं, तो इससे शरीर में विषाक्त पदार्थ की मात्रा बढ़ने लगती है। ऐसे में किडनी पर अधिक प्रेशर पड़ता है, जो किडनी के डैमेज होने का कारण बन सकता है।

समस्याओं पर ध्यान न देना - Other Diseases Can Cause Kidney Problems 

अगर आप अपने शरीर में होने वाले बदलावों और समस्याओं पर ध्यान नहीं देते हैं, तो इसका असर आपकी किडनी पर पड़ता है। उदाहरण के लिए अगर आपको ब्लड शुगर की परेशानी है, तो इसे मैनेज न करने की कोशिश करना। इसी तरह अन्य समस्याएं होने पर उसे मैनेज करने की कोशिश न करने पर किडनी की परेशानी बढ़ने की संभावना होती है। इसलिए कोशिश करें कि अगर आपको किसी तरह की परेशानी है, तो उसे मैनेज करें।

बढ़ते वजन पर ध्यान न देना - Unhealthy Weight Causes Kidney Problems

शरीर के बढ़ते वजन की वजह से भी आपकी किडनी खराब हो सकती है। इसलिए अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अपना वजन भी कंट्रोल करके रखें। साथ ही एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें, ताकि आपकी किडनी लंबे समय तक स्वस्थ रह सके।

इसके अलावा धूम्रपान, शराब, कैफीन युक्त खाद्य पदार्थ का अधिक मात्रा में सेवन करने की वजह से भी आपकी किडनी खराब हो सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि आप अपनी इन आदतों से दूरी बनाकर रखें। ताकि आपका शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रह सके।