hamburger icon
A
Read in English

आम बुखार है या कोरोना का बुखार कैसे लगाए पता? इस 1 तरीके से जानें कौन सा बुखार आपको कर रहा परेशान

कोरोना काल के इस दौर में आम सर्दी-जुकाम के मामलों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है क्योंकि जरा सी लापरवाही आपके और आपके परिवार के लिए घातक साबित हो सकती है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आम बुखार और कोरोना के बुखार में अंतर पहचाना जाए। इस लेख में जानें कैसे पहचानें दोनों के बीच अंतर।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : September 22, 2020 12:28 PM IST

भारत सहित पूरी दुनिया में कोरोनावायरस का कहर बदस्तूर जारी है। रोजाना भारत में 90 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमितों के मामले आ रहे हैं, जिसके कारण कुल मामलों की संख्या 50 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। कोरोना काल के इस दौर में आम सर्दी-जुकाम के मामलों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है क्योंकि जरा सी लापरवाही आपके और आपके परिवार के लिए घातक साबित हो सकती है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आम बुखार और कोरोना के बुखार में अंतर पहचाना जाए। बुखार कोरोना का एक मुख्य लक्षण है, जिसको नजरअंदाज करना आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। अगर आप सोच रहे हैं कि आम बुखार और कोरोना के बुखार में क्या अंतर है तो इस लेख में हम आपको इन दोनों के बीच का मुख्य अंतर बता रहे हैं। तो आइए जानते हैं इनके बीच का अंतर और लक्षण।

आम बुखार

आमतौर पर किसी भी व्यक्ति को साल में तीन से चार बार सर्दी-जुकाम होता है और मेडिकल शॉप से दवा लेकर इसे ठीक किया जा सकता है। कई बार तो साधारण सर्दी-बुखार 2-3 दिनों में अपने आप ही ठीक हो जाता है। आम सर्दी-बुखार के लक्षण भी आम ही होते है लेकिन अगर आपको संक्रमण हुआ है तो इसके लक्षणों में अंतर होगा। साधारण सर्दी-जुकाम में दवा से भले ही आराम मिल जाता हो लेकिन संक्रमण में साधारण दवा से आराम नहीं मिलता है। जुकाम होने पर आपको पूरा शरीर टूटा-टूटा सा लगता है और बहुत ज्यादा थकान महसूस होने लगती है। इसके लक्षण हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकते हैं। फ्लू या एलर्जी होने पर आपको तकलीफ दे सकता है। सामान्य सर्दी-जुकाम के इन लक्षणों पर ध्यान दें:

  • नाक का बहना या भरी हुई नाक
  • हल्का बलगम
  • थकान
  • छींक आना
  • आंखों से पानी आना
  • गले में खराश
  • सिरदर्द (बहुत कम)

सामान्य सर्दी-जुकाम 7 से 10 दिनों में अपने आप खत्म हो जाता है। इसमें से अधिकतर लक्षण हमारे इम्यून सिस्टम के कारण होते हैं न कि बीमारी या फ्लू की वजह से।

fever

कोरोना वायरस

वैज्ञानिक लगातार कोरोना के लक्षणों में अंतर देख रहे हैं और अभी तक इस वायरस के लक्षण को लेकर किसी प्रकार का स्पष्टीकरण देखने को नहीं मिला है। हालांकि श्वसन तंत्र में अवरोध, नाक बहना, खांसी, गले में खराश, कभी सिरदर्द, बदन दर्द और बुखार इसके लक्षणों में शामिल है। अगर किसी व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता यानी की इम्यूनिटी कमजोर है तो उनके लिए संक्रमण जानलेवा भी हो सकता है। बुजुर्गों और बच्चों के इसकी चपेट में आने की संभावना अधिक होती है।

COVID-19 के लक्षण :

  • बुखार या ठंड लग के बुखार आना
  • ड्राई बलगम
  • सांस लेने में दिक्कत
  • थकान
  • सिरदर्द या शरीर में दर्द

गले में खराश, नाक बहना, साइनस कंजेशन और सांस लेने में दिक्कत Covid 19 के आम लक्षणों में हैं। अगर आपको काफी कम या माइल्ड लक्षण हैं तो सबसे पहले खुद को घर में क्वारंटाइन कर लें और सरकार की गाइडलाइंस फॉलो करें।

कैसे करे खुद की जांच

दिन में तीन से चार बार 15-20 सेकेंड तक सांस को रोककर रखे, इस दौरान अगर आपको खांसी और छींक नहीं आई तो आपको कोरोना की चपेट में नहीं है। अगर आपके गले में समस्या होगी तो आपको सांस रोकने में असहजता होगी।