Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गर्मियों में बढ़ सकती हैं आंखों से जुड़ी ये समस्याएं, नेत्र रोग विशेषज्ञ ने बताए एहतियात और उपचार के तरीके

धूप के सम्पर्क में अधिक समय तक रहने से कॉर्निया जलन, मोतियाबिंद और रेटिना डैमेज की संभावना बढ़ जाती है।

गर्मियों में बढ़ सकती हैं आंखों से जुड़ी ये समस्याएं, नेत्र रोग विशेषज्ञ ने बताए एहतियात और उपचार के तरीके

Written by Sadhna Tiwari |Published : April 14, 2022 11:07 PM IST

Common Eye Problems In Summer: उत्तर भारत समय देश के कई हिस्सों में गर्मी का असर देखा जा रहा है और कुछ स्थानों पर हीट वेव अलर्ट भी घोषित कर दिया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों और प्रशासन द्वारा लोगों को लू और तपती धूप के इस मौसम में अपना ख्याल रखने के निर्देश दिए गए हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मी के कारण ना केवल त्वचा और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम पर असर पड़ता है, बल्कि, आंखों की भी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में एक्सपर्ट आंखों की देखभाल करने की सलाह देते हैं।

दिल्ली के अपोलो स्पेक्ट्रा अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ कार्तिकेय संगल ने कहा कि, "धूप के सम्पर्क में अधिक समय तक रहने से कॉर्निया जलन, मोतियाबिंद और रेटिना डैमेज की संभावना बढ़ जाती है। बहुत अधिक गर्मी के कारण ऑक्युलर बर्न (Ocular burns) और मैक्युलर डिजनरेशन (macular degeneration) भी हो सकता है। इसके अलावा आंखों में खुजली, जलन, नजर का धुंधलापन और ड्राई आई जैसी समस्याएं भी हो सकती है। जो लोग अधिक समय तक धूप में रहते हैं उनकी आंखों में चिपचिपापन और पानी गिरने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसके अलावा गर्मी के मौसम में आंखों में एलर्जी और कंजंक्टिवाइटिस की समस्या भी बढ़ जाती हैं। यह वायरल, बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन के कारण हो सकता है और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक आसानी से फैल सकता है। " (Common Eye Problems In Summer In Hindi)

गर्मियों में होने वाली आंखों से जुड़ी समस्याएं

डॉ. कार्तिकेय संगल का कहना है कि, गर्मियों के मौसम में आंखों से जुड़ी विभिन्न प्रकार की समस्याएं हो सकती है जो इस प्रकार से हो सकती हैं-

Also Read

More News

  • आई फ्लू
  • ड्राई आई
  • आंखों में इन्फेक्शन
  • आंखों से पानी बहना
  • कंजंक्टिवाइटिस आंखों का लाल होना आदि

गर्मियों में आंखों की देखभाल के उपाय क्या हैं?

डॉ. संगल के अनुसार,35-55 आयु वर्ग के लोगों में इस तरह की परेशानियां अधिक देखी जाती हैं। ज्यादातर लोगों में गर्मी बढ़ने के कारण यूवेइटिस, खुजली, लाली और आंखों में जलन, आंखो से पानी आना, आंखें लाल होने और कॉर्नियल इरिटेशन जैसी परेशानियां होती हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हर वर्ष आंखों से जुड़ी गम्भीर समस्याओं से पीड़ित 4-5 मरीज ओपीडी  इलाज के लिए आते है। लेकिन इस वर्ष जनवरी से अप्रैल की अवधि में आंखों से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित 20 से अधिक मरीज इलाज के लिए यहां आए हैं। बढ़ती गर्मी के साथ आंखों की समस्याओं से पीड़ित लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में लोगों को अपनी आंखों को सुरक्षित रखने के लिए इस तरह के उपाय कर सकते हैं-

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • धूप में निकलने से पहले चश्मा साथ ले लें और चश्मा पहनकर ही धूप में निकलें।
  • अधिक मात्रा में पानी पिएं।
  • आंखों को सुरक्षित रखने के लिए ठंडे स्थानों से धूप में जानें और धूप से आने के बाद एसी वाले कमरे में सीधे ना जाएं। तापमान में अचानक होने वाले इस परिवर्तन से आंखों को नुकसान हो सकता है।
  • साफ-सफाई का ध्यान रखें। हाथों से बार-बार आंख ना छूएं।
  • अपनी आंखों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मेकअप के सामान को किसी और को इस्तेमाल ना करने दें और ना ही किसी और का मेकअप खुद इस्तेमाल करें।
  • लेंस पहनते हैं तो सोने से पहले लेंस हटा दें।
  • ड्राई आई की समस्या से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
  • कहीं बाहर से घर लौटने के बाद आंखों और चेहरे को ठंडे पानी से साफ करें।
  • आंखों में गुलाब जल या कोई अन्य कमर्शियल प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे आंखों की समस्या गम्भीर बन सकती है।