
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Common Eye Infection : दिल्ली समेत देश के कई राज्य मानसून के दौरान आई बारिश से काफी ज्यादा परेशान है। खासतौर पर बरसात की वजह से आसपास जमा होने वाली पानी की वजह से होने वाली समस्याओं से लोग काफी ज्यादा परेशान है। डेंगू, मलेरिया के अलावा कई अन्य मानसूनी समस्याएं जन्म ले रही हैं, जिसमें कंजंक्टिवाइटिस भी शामिल है। इन दिनों भारी संख्या में कंजंक्टिवाइटिस से प्रभावित हैं। यह एक आई इन्फेक्शन है, जिसे पिंक आई इन्फेक्शन भी कहा जाता है। यह किसी भी व्यक्ति को हो सकता है। आइए जानते हैं आई इन्फेक्शन के क्या हैं लक्षण? कैसे करें इससे बचाव और कारण?
आंखों में संक्रमण की परेशानी होने पर आंखें सामान्य से अलग नजर आती हैं। शुरुआती अवस्था में इसके लक्षण निम्न हो सकते हैं, जैसे-
आंखों में इन्फेक्शन के गंभीर लक्षण
आंखों में संक्रमण की परेशानी बैक्टीरिया, फंगस, परजीवी और वायरस से संक्रमित होने की वजह से हो सकता है। ये छोटे जीव कई अलग-अलग तरीकों से आपकी आंखों में प्रवेश कर सकते हैं, जिनमें आंखों की चोटें भी शामिल हैं। हालांकि, इन दिनों मानसून की वजह से आसपास जमा होने वाली गंदगी की वजह से आई फ्लू या आई इन्फेक्शन होने क खतर कफी ज्यादा बढ़ रहा है।
इसके अलावा आंखों में संक्रमण होने का सबसे आम कारण कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर सोना हो सकता है। अगर आप अपने लेंस को ठीक से साफ करके नहीं पहनते हैं, तो इससे संक्रमण का खतरा काफी ज्यादा बढ़ सकता है।
ध्यान रखें कि आंखों में संक्रमण की परेशानी होने पर डॉक्टर से तुरंत सलाह लें, ताकि आपकी स्थिति की गंभीरता को कम किया जा सके। किसी भी संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें। आंखों को अच्छे से साफ करके सोएं।