पुरुषों में सबसे आम हैं ये 3 बीमारियां, लक्षण नजर आते ही तुरंत भागें डॉक्टर के पास

सिर्फ महिलाओं को नहीं, पुरुषों को भी अपनी सेहत का ख्याल रखना जरूरी होता है। कई ऐसी बीमारियां हैं, जो पुरुषों में सबसे आम हैं। इनकी वजह से पुरुषों की जान तक जा सकती है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : June 14, 2025 11:10 AM IST

Most Common Diseases in Men: अक्सर हम सभी महिलाओं की सेहत के बारे में बात करते हैं। महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में बात करते हैं। लेकिन, पुरुषों की सेहत के बारे में ज्यादा चर्चा नहीं होती है। इसलिए ज्यादातर लोग पुरुषों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरूक नहीं हैं। यही वजह है कि 10 से 16 जून तक Men's Health Week मनाया जाता है, ताकि लोगों को पुरुषों की स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में भी जागरूक किया जा सके। आपको बता दें कि पुरुषों को भी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पुरुषों को भी महिलाओं की तरह, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, सिरदर्द, कोलेस्ट्रॉल, लिवर खराब, थायराइड आदि स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। लेकिन, कुछ ऐसी स्वास्थ्य समस्याएं हैं, जो पुरुषों में सबसे आम हैं। आइए, मैक्स हॉस्पिटल, गुरुग्राम के डायरेक्टर और यूनिट के प्रमुख - रीनल ट्रांसप्लांट, यूरो-ऑन्कोलॉजी, यूरोलॉजी डॉ. अमित गोयल (Dr. Amit Goel, Director and Head of Unit - Renal Transplant, Uro-oncology, Urology & Robotic Surgery, Max Hospital, Gurugram) से जानते हैं कि पुरुषों में कौन-सी बीमारियां सबसे आम हैं?

प्रोस्टेट से जुड़ी बीमारियां

प्रोस्टेट पुरुष प्रजनन प्रणाली का एक हिस्सा है। यह एक ग्रंथि है, जो मूत्राशय के नीचे स्थित होती है। पुरुषों में प्रोस्टेट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बेहद ज्यादा रहता है। इसमें सबसे आम प्रोस्टेट में सूजन, प्रोस्टेट का बढ़ना, प्रोस्टेट कैंसर आदि शामिल हैं। इन बीमारियों की वजह से पुरुषों को पेशाब करते समय दर्द और जलन का अनुभव हो सकता है। इन स्थितियों में पुरुषों को बार-बार पेशाब आ सकता है।

अंडकोष से जुड़ी बीमारियां

अंडकोष भी पुरुष प्रजनन प्रणाली का एक अहम अंग है। यह शुक्राणु और टेस्टोस्टेरोन नामक हार्मोन का उत्पादन करता है। पुरुषों में अंडकोष से जुड़ी बीमारियों का ज्यादा जोखिम रहता है। इनमें वृषण मरोड़, बांझपन, वैरिकोसील, क्लाइनफेल्टर सिंड्रोम आदि शामिल हैं। इन स्थितियों की वजह से अंडकोष का कार्य प्रभावित हो सकता है। अंडकोष से जुड़ी बीमारियों की वजह से कई अन्य तरह की समस्याएं भी हो सकती हैं। 

हृदय रोग

महिलाओं की तुलना में पुरुषों में हृदय रोगों का जोखिम ज्यादा रहता है। पुरुषों में हार्ट अटैक का खतरा भी अधिक रहता है। पुरुषों में कम उम्र में ही दिल का दौरा पड़ने की संभावना रहती है। पुरुषों में हाई ब्लड प्रेशर, सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं भी महिलाओं की तुलना में ज्यादा होती हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।