
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : December 22, 2023 8:51 AM IST
Common symptoms that could be a signs of covid 19 infection: कोविड 19 का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है और साथ ही साथ यह भी देखा जा रहा है कि सर्दियों के कारण लोगों को सर्दी-खांसी जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। लेकिन इस बीच यह पता लगाना जरूरी है कि जो लक्षण आपको महसूस हो रहे हैं, वे किसी आम सर्दी खांसी के लक्षण हैं या फिर कहीं आप कोविड 19 से तो संक्रमित नहीं हो गए हैं। ऐसा पता लगाना इसलिए जरूरी है क्योंकि कोविड 19 संक्रमण के कारण हो रहे कुछ शुरुआती लक्षण सामान्य सर्दी-खांसी व जुकाम जैसे ही हैं। खासतौर पर दिल्ली एनसीआर के लोगों में ठंड और पॉल्यूशन के कारण पहले से ही सर्दी-खांसी व जुकाम जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं, ऐसे में इन्हीं के बीच कोविड 19 के लक्षणों की पहचान करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स सावधान रहने का सुझाव देते हैं।
जैसा कि हमने बताया है कि इनके लक्षण काफी हद तक एक दूसरे से मेल खाते हैं और इसलिए सिर्फ टेस्ट कराकर ही इसका पता लगाया जा सकता है। कोविड 19 संक्रमण के एक बार फिर से फैलने लगें हैं और ऐसे में सुझाव दिया जाता है कि जिन लोगों को सर्दी-खांसी जुकाम के लक्षण महसूस हो रहे हैं, वे एक बार अपना कोविड 19 संक्रमण टेस्ट करा लें, जो भी समस्या है उसकी पुष्टि की जा सके।
भारत में भी अब कोरोना के मामलों में धीरे-धीरे वृद्धि देखी जाने लगी है और नोएडा और गाजियाबाद के बाद अब लखनऊ में भी कोविड का एक नया मामला सामने आ चुका है। जहां थाईलैंड से आई महिला संक्रमित पाई गई। कोरोना वायरस के नए सब वेरिएंट जेएन.1 के फैलने का खतरा भी लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिससे जितना हो सके बचाव किया जाना चाहिए।
वैसे तो कोविड 19 इन्फेक्शन किसी भी व्यक्ति को हो सकता है, लेकिन देखा गया है कि इसका ज्यादा खतरा बुजुर्ग, बच्चे, पहले से किसी रोग से ग्रस्त व्यक्ति जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या फेफड़ों से जुड़ी कोई बीमारी आदि। या अगर किसी व्यक्ति की इम्यूनिटी कमजोर पड़ चुकी है, उन्हें भी कोविड 19 संक्रमण से गंभीर जटिलताएं होने का खतरा एक सामान्य रूप से स्वस्थ व्यक्ति से ज्यादा है।