Monsoon Stomach Ailments: गंदा पानी पीने से हो सकती हैं ये 5 बीमारिया, कुछ साबित हो सकती हैं जानलेवा भी, पढ़ें पूरी लिस्ट

दूषित पानी पीने से लोगो को पेट से जुड़ी कई बीमारियां हो जाती है वहीं कॉलरा जैसी गम्भीर बीमारियों की वजह भी गंदा पानी भी ही बनता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : July 5, 2023 8:05 PM IST

Stomach Diseases Caused By Contaminated Water: जल ही जीवन है लेकिन, हर साल गंदा पानी पीने से लाखों लोगों की जान पर बन आती है। दूषित और गंदा पानी दुनियाभर में लोगों के लिए एक बड़ा स्वास्थ्य संकट है। हमारे देश में भी बहुत से लोग हर साल दूषित पानी पीने से लोगों की तबियत खराब हो जाती है। दूषित पानी पीने से लोगो को पेट से जुड़ी कई बीमारियां हो जाती है वहीं कॉलरा जैसी गम्भीर बीमारियों की वजह भी गंदा पानी भी ही बनता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, डायरिया 5 साल से कम उम्र के बच्चों में असमय मृत्यु का दूसरा सबसे बड़ा कारण है। वही, वयस्कों में भी दूषित पानी पीने से कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। यहां इस लेख में पढ़ें ऐसी ही बीमारियों के बारे में जो गंदा पानी पीने से होती है। गंदे पानी के साथ बैक्टेरिया, अमीबा, जीवाणु और वायरस शरीर में प्रवेश करते हैं जो कई प्रकार की बीमारियों का कारण बनते हैं। बता दें कि बरसात में इन बीमारियों के बढने

अमीबियासिस

गंदे पानी के साथ पेट में जब अमीबा पहुंच जाते हैं तो यह बीमारी हो जाती है। यह हाथों से मुंह तक बैक्टेरिया ट्रांसफर होने के कारण होती है। इसमें पेट के अंदरूनी हिस्सोों में सूजन बढ़ जाती है जिससे दस्त की परेशानी होती है। यह इंफेक्शन खून के माध्यम से शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है जिससे लिवर, फेफड़े, ब्रेन और हार्ट जैसे महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंच सकता है।

जिआर्डिएसिस

साफ-सफाई की कमी और बैक्टेरिया की वजह से यह बीमारी होती है। आंतों से जुड़ी यह बीमारी अमीबिया जिआर्डिएसिस नामक बैक्टेरिया के कारण फैलती है। इसमें लोगों को उल्टी, चक्कर, जी मिचलाने और पेट में मरोड़ आने जैसी परेशानियां होती हैं। यह बीमारी खुद-ब-खुद ठीक हो जाती है लेकिन, अगर इसके लक्षण 3 दिन से अधिक दिखायी दें तो आप डॉक्टर से सम्पर्क करे।

पेशिच

डिसेंट्री (Dysentery) या पेशिच भी गंदे पानी से फैलने वाली एक बीमारी है जो इंस्टेटाइन में इंफेक्शन के कारण होती है। गंदा पानी या दूषित भोजन खाने से यह बीमारी फैलती है। इसमें दस्त के साथ खून और म्यूकस भी निकलता है जो एक गम्भीर स्थिति है। पेचिश होने पर सबसे पेट में दर्द के साथ-साथ मरोड़ें उठना, बुखार और कमजोरी जैसी परेशानियां होती हैं।

इनके अलावा कॉलेरा, टाइफाइड, ई कोली और हेपेटाइटिस जैसी गम्भीर बीमारियां भी दूषित पानी पीने या उससे बनाया गया खाना खाने से हो सकती हैं। इसीलिए हमेशा साफ पानी पीएं, बरसात के मौसम में पानी को उबालकर ठंडा करे और उसे पीएं। इसके अलावा किसी भी बीमारी के लक्षण दिखायी देने पर अपने डॉक्टर से तुरंत सम्पर्क करें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • हमेशा साफ पानी से नहाए।
  • हाथ धोते समय साबुन और पानी दोनों का इस्तेमाल करें।
  • बाजार में खुले में बिकने वाले सलाद, कटे हुए फल या अन्य कच्ची चीजों के सेवन से बचें।