
Also Read
Comic Book for Kids on Coronavirus awareness: कॉमिक करेगा बच्चों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक, यहां से करें डाउनलोड।
Comic Book on Coronavirus awareness: कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप भारत में भी तेजी से फैल रहा है। कोविड-19 के प्रकोप को बढ़ता देख मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ ने बच्चों को इस वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए एक खास कॉमिक्स (Comic Book for Kids on Coronavirus awareness) जारी किया है। कोरोना वायरस के इस कॉमिक्स को पीजीआई और पंजाब यूनिवर्सिटी की फैकल्टी ने तैयार किया है। इस कॉमिक बुक का नाम है किड्स, वायु और कोरोना (Kids, Vaayu & Corona)।
इस कॉमिक्स में बच्चों को बहुत ही आसान तरीके से कोरोना वायरस कोविड-19 की जानकारी दी गई है। अगर आप भी कॉमिक्स को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो वेबसाइट (mohfw.gov.in-corona_comic_PGI) पर जाकर आसानी से कॉमिक डाउनलोड कर सकते हैं। इन दिनों चारों ओर कोरोना वायरस की बातें हो रही हैं। ऐसे में बच्चों के लिए ये कॉमिक्स बहुत ही ज्ञानवर्धक साबित हो सकता है।
इस (Comic Book for Kids on Coronavirus awareness ) कॉमिक्स का कॉन्सेप्ट और लेखन पीजीआई में पर्यावरण स्वास्थ्य के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रविंद्र खाईवाल (Dr. Ravindra Khaiwal) और पंजाब विश्वविद्यालय के पर्यावरण अध्ययन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुमन मोर (Dr. Suman Mor) ने तैयार किया है। वहीं, ग्राफिक्स डिजाइन पंजाब विश्वविद्यालय की सोनाली वर्मा (Sonali Verma) और श्रुति गोविल (Shruti Govil) ने किया है। अभी यह इंग्लिश भाषा में उपलब्ध है। बहुत ही जल्दी इसका हिन्दी और पंजाबी वर्जन जारी किया जाएगा। इसके साथ-साथ इस कॉमिक (Comic) को अन्य भाषा में बनाने की तैयारी चल रही है।
कोरोना वायरस को लेकर जागरूक होने के लिए लोग कई समाचार पत्रों, टेलीविजन और सोशल मीडिया जैसी चीजों का सहारा ले रहे हैं। बच्चे कोरोना वायरस की चपेट में जल्दी आ सकते हैं, इसलिए 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सरकार काफी चिंतित है। क्योंकि बच्चों को इसे लेकर समझ नहीं होती है। इसलिए बच्चों को देखते हुए पीजीआई और पंजाब विश्वविद्यालय ने कॉमिक तैयार किया है।