Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Colon Cancer Causes : आज के समय में कब्ज की समस्या बहुत आम हो गई है। यह परेशानी किसी को भी किसी भी उम्र में हो सकती है। कब्ज होने पर मल त्याग के दौरान काफी ज्यादा परेशानी होती है। इस परेशानी को कम करने के लिए लोग घरेलू नुस्खों का सहारा काफी ज्यादा लेते हैं। इन नुस्खों से काफी हद तक आराम भी मिलता है।
यदि आप कब्ज की परेशानी से बचना चाहते हैं, तो नियमित रूप से व्यायाम करें, पर्याप्त आराम करें, प्रतिदिन 8-10 गिलास पानी पिएं, शराब और धूम्रपान से दूर रहें। जो लोग पहले से ही कब्ज से पीड़ित हैं, उनके लिए पोषण विशेषज्ञ प्रतिदिन कम से कम 30 ग्राम फाइबर लेने की सलाह देते हैं। इसके अलावा, किसी भी बदलाव के लिए नियमित रूप से अपने मल की जांच करें। वहीं, अगर आप लंबे समय तक कब्ज से जूझ रहे हैं, तो यह धीरे-धीरे कोलन कैंसर का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं कब्ज किस तरह कोलन कैंसर को बढ़ावा दे सकता है।
कब्ज होने की स्थिति में अलग आप सामान्य रूप से मल त्याग नहीं कर रहे हैं या फिर सप्ताह में तीन बार या उससे कम मल का त्याग कर रहे हैं, तो इस स्थिति में आपका मल और अधिक कठोर होने लगता है। लंबे समय तक कब्ज होने की वजह से मल से खून आना, वजन में काफी गिरावट आना,अचानक से थकान महसूस करना जैसे संकेत दिखने लगते हैं।
कब्ज काफी दिनों तक रहने की वजह से बवासीर होने लगता है। वहीं, धीरे-धीरे कोलन की कोशिकाएं बढ़ने लगती है, जो कैंसर का रूप ले सकती हैं। वहीं, अगर किसी व्यक्ति के घर में कोलन कैंसर का इतिहास रहा है या किसी को पहले से हुआ है, तो उसके घर में 45 वर्ष या उससे अधिक व्यक्तियों को इसका खतरा हो सकता हैं।
कब्ज बीमारी कोई गंभीर बीमारी नहीं है। हालांकि, अगर इस बीमारी को लंबे समय के लिए छोड़ दे, तो यह जीर्ण कब्ज का रूप ले लेती है। इसके बाद यह अन्य बीमारियों को जन्म दे सकती है। कुछ मामलों में कब्ज कोलर कैंसर की शुरुआत लक्षण भी हो सकते हैं। ऐसे में कब्ज को लंबे समय तक इग्नोर करने से बचेंय़
कभी-कभी कोलर कैंसर के कारण ऐसा महसूस होता है कि मल त्याग के दौरान पेट न साफ होने की समस्या महसूस होती है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।