Cold Home Remedies: जीरा है एंटी-बैक्टेरियल गुणों से भरपूर, सर्दी-ज़ुकाम से राहत पाने के लिए पीएं जीरे का पानी

Cumin seeds for Cold: जीरा में,  एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टेरियल और एंटी-फंगल तत्व होते हैं। जो,  शरीर में होने वाली सूजन और वायरल इंफेक्शन की वजह से होने वाली परेशानियों को कम करते हैं।  इससे,  मांसपेशियो की सूजन कम होती है और इम्यूनिटी भी बढ़ती है। दरअसल,  जीरा  के दानों में विटामिन सी और विटामिन ए भी मौजूद होते हैं। जो, बैक्टेरिया और वायरस को खत्म करता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : February 12, 2020 5:53 PM IST

Cumin seeds for Cold: जीरे ( Cumin benefits) का तड़का भोजन को पौष्टिकता और स्वाद से भर देता है। इस खूश्बूदार मसाले से ना केवल भोजन का स्वाद बढ़ता है। लेकिन,  यह सर्दी-खांसी (Cumin seeds for Cold) जैसी परेशानियों से राहत भी दिलाता है। भारतीय रसोइयों में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाले मसालों में से है जीरा (Jeera benefits)। जो,  डायजेशन सुधारने के साथ पेट की समस्याओं को कम करता है। साथ ही ये बीज सर्दी-ज़ुकाम (Cold Home Remedies) से भी आराम देता है।

Cold and Cough Remedies: सर्दी-ज़ुकाम से राहत पाने के लिए आज़माएं ये 3 चीज़ें।

सर्दी-ज़ुकाम से राहत दिलाता है जीरा (Cumin seeds for Cold):

जीरा में,  एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टेरियल और एंटी-फंगल तत्व होते हैं। जो,   शरीर में होने वाली सूजन और वायरल इंफेक्शन की वजह से होने वाली परेशानियों को कम करते हैं।  इससे,   मांसपेशियो की सूजन कम होती है और इम्यूनिटी भी बढ़ती है। दरअसल,   जीरा (Cumin seeds for Cold in hindi)  के दानों में विटामिन सी और विटामिन ए भी मौजूद होते हैं। जो,  बैक्टेरिया और वायरस को खत्म करता है।

Cold and Cough: ख़राब गले और सर्दी-ज़ुकाम से राहत के लिए पीएं यह आयुर्वेदिक काढ़ा

ऐसे करें जीरे का इस्तेमाल:

पीएं जीरे वाला पानी:

एक चम्मच जीरा (Cumin seeds for Cold)  के बीजों को आधा लीटर पानी के साथ उबालें। जब, पानी उबलने लगे तो,  इसमें एक चम्मच कद्दूकस की हुई अदरक डालें। इसमें,  तुलसी के कुछ पत्ते भी डालें। इसे, 2-3 मिनट और उबलने दें। फिर,   इस मिश्रण को आंच से उतारकर छान लें। फिर,  इसे धीरे-धीरे पीएं।

Cough Home Remedies: खांसी से राहत दिलाती है तुलसी, जान लें इस औषधि के इस्तेमाल का सही तरीका

जीरे का सेंक:

एक लीटर पानी में 4 लौंग के दानें और एक चम्मच जीरे के दाने डालें। इसे,    10 मिनट तक उबलने दें। फिर,   इस पानी  को आंच से उतारें। इससे,   स्टीम लें। इसके लिए,   किसी तौलिए से सिर को ढंके और जीरे-लौंग वाले पानी से भाप लें।  इस पानी की गर्मी से नाक और ख़राब गला खुल जाती है।

Dry Cough Home Remedy: सूखी खांसी कर रही है परेशान तो आजमाएं हिंग और अदरक का ये नुस्खा

Nighttime Cough: रात में सोने से पहले आती है बार-बार खांसी ?, हो सकते हैं ये 3 कारण

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source