
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 9, 2020 10:42 AM IST
सर्दी-ज़ुकाम से राहत पाने के लिए आज़माएं ये 3 चीज़ें।
सर्दी ज़ुकाम ( cold and cough remedies) ठंड के मौसम में होने वाली सबसे आम बीमारियों में से हैं। इनसे राहत के लिए जिन घरेलू नुस्खों को आज़माया जाता है। उसमें, रसोई में मौजूद मामूली चीज़ों का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे, सर्दी-ज़ुकाम के लक्षणों को कम करने में मदद होती है। ऐसी ही कुछ चीज़ों के बारे में लिख रहे हैं हम यहां।( cold and cough remedies)
विभिन्न स्टडीज़ में यह बात कही गयी है कि जुकाम से राहत दिलाने में लहसुन (garlic benefits) मदद करता है। इसमें, कई एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-वायरल प्रॉपर्टीज़ होती हैं। यह ज़ुकाम का कारण बनने वाले वायरस से सुरक्षा प्रदान करता है।
Healthy Eating: व्रत के दौरान प्याज़-लहसुन क्यों नहीं खाते, क्या कहता है आयुर्वेद!
हनी या शहद (Honey benefits) भी ज़ुकाम और मौसमी बीमारियों को ठीक करने की एक आज़मायी हुई रेमेडी ( cold and cough remedies) है। इसके, सेवन से खांसी, ज़ुकाम और ठंड लगने से होने वाली परेशानियों से राहत मिलती है। सर्दी-खांसी होने पर शहद चाटने से आराम मिलता है। इसी तरह, रात में सोने से पहले गर्म दूध में मिलाकर पीने से राहत मिलती है।
दरअसल शहद में एंटी-बैक्टेरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं। ये दोनों ही तत्व मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इसीलिए, गले की खराश, खांसी-ज़ुकाम और मौसमी बुखार जैसी परेशानियों के लिए शहद खाने की सलाह दी जाती है। तो वहीं, अदरक और काली मिर्च जैसी चीज़ों के साथ भी शहद मिलाकर चाटी जाती है। ( cold and cough remedies)
यह खूश्बूदार मसाला , भोजन का स्वाद नहीं, हमारी सेहत को भी सुधारता है। इसमें, ऐसे तत्व होते हैं। जो, इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं। इसीलिए, अपने भोजन या चाय में दालचीनी की लकड़ी (Cinnamon) का पाउडर मिलाएं। इससे, चाय की महक बेमिसाल बन जाएगी और यह चाय पीने से सीज़नल हेल्थ प्रॉब्लम्स भी ठीक होगी।
Indigestion Home Remedies: इनडायजेशन और एसिड रिफ्लेक्स से बचने के लिए पीएं एलो वेरा जूस