Cold and Cough: ख़राब गले और सर्दी-ज़ुकाम से राहत के लिए पीएं यह आयुर्वेदिक काढ़ा
Cold and Cough: ख़राब गले और सर्दी-ज़ुकाम से राहत के लिए पीएं यह आयुर्वेदिक काढ़ा
ठंड के मौसम में होने वाली बीमारियों की एक बड़ी वजह है कमज़ोर इम्यूनिटी। इसीलिए, इन सर्दियों में अपने घरवालों को पिलाइए इम्यूनिटी बूस्ट करने वाली चीज़ों से बना यह ड्रिंक, जो है एक आयुर्वेदिक काढ़ा। आयुर्वेदिक काढ़ा बनाने का तरीका हम यहां लिख रहे हैं। जिसकी मदद से आप घर में इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं।
Written By:
Sadhna Tiwari
| Published : January 12, 2020 4:45 PM IST
ख़राब गले और सर्दी-ज़ुकाम से राहत के लिए पीएं यह आयुर्वेदिक काढ़ा
ठंड के मौसम (coald and cough) में अक्सर सर्दी-ज़ुकाम (Kadha for cold and cough) की परेशानी होती है। बच्चों को यह समस्याएं तो बहुत आम हैं। लेकिन, बड़ों को भी ये मौसमी बीमारियां और एलर्जिस (Kadha for Bad Throat) बहुत ज़्यादा होती हैं।
ख़राब गले और सर्दी-ज़ुकाम से राहत के लिए पीएं यह आयुर्वेदिक काढ़ा:
ठंड के मौसम में होने वाली बीमारियों की एक बड़ी वजह है कमज़ोर इम्यूनिटी। इसीलिए, इन सर्दियों में अपने घरवालों को पिलाइए इम्यूनिटी बूस्ट करने वाली चीज़ों से बना यह ड्रिंक, जो है एक आयुर्वेदिक काढ़ा। (Kadha for cold and cough) आयुर्वेदिक काढ़ा बनाने का तरीका हम यहां लिख रहे हैं। जिसकी मदद से आप घर में इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं।
काढ़ा बनाने के लिए इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी (Kadha for cold and cough) :
2 चम्मच शहद या हनी
2 चम्मच कटी हुई अदरक के टुकड़ें
3 काली मिर्च या ब्लैक पेपर
6-7 तुलसी की पत्तियां
3-4 लौंग
आयुर्वेदिक काढ़ा बनाने का तरीका (Kadha for cold and cough):
सबसे पहले किसी बर्तन में आधा लीटर पानी उबलने के लिए रखें। इसमें, कटी हुई अदरक और तुलसी के पत्ते डालें। फिर, काली मिर्च और लौंग के दानों को किसी सिलबट्टे पर पीसकर पाउडर बनाएं। इसे, भी पानी में डाल दें।
इन सभी चीज़ों को पानी के साथ उबलने दें। इससे, इन मसालों का फ्लेवर और गुण पानी में मिक्स हो जाएंगे। पसंद के अनुसार काढ़े में मूलेठी के टुकड़े भी डाल सकते हैं।
ध्यान रखें पानी को तब तक पकाना या उबालना है। जब तक कि यह आधा ना हो जाएं। जब, मिश्रण अच्छी तरह उबल जाए। तो, आंच बंद कर दें। काढ़ा तैयार है। इस काढ़े को छान कर पानी और इसमें पड़ी चीज़ें अलग कर दें।
इस काढ़े में स्वाद के अनुसार शहद मिलाएं। इसे, गर्मागर्म और धीरे-धीरे पीने से सर्दी-खांसी, बंद गला और ज़ुकाम की वजह से होने वाले सिरदर्द से राहत मिलती है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.