Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
कॉड लिवर ऑयल या मछली के तेल (Fish oil benefits) का सेवन बहुत कम ही लोग नियमित रूप से करते हैं। यदि आप भी शरीर से स्ट्रॉन्ग बनना चाहते हैं, तो इसका सेवन कर सकते हैं। यह कई रोगों से भी आपको बचाए रखता है। कैंसर, हृदय रोग, अर्थराइटिस आदि बीमारियों से बचे रहना चाहते हैं, तो मछली के तेल (Fish oil health benefits) का सेवन जरूर करें। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक होता है। हालांकि, यह सबसे ज्यादा मात्रा में सालमन और समुद्री मछली में पाया जाता है। जो लोग नॉनवेज नहीं खाते, वे ओमेगा 3 फैटी एसिड (Omega 3 fatty acid) जैसे पोषक तत्व को प्राप्त करने के लिए फिश ऑयल (Cod Liver Oil vs. Fish Oil) की गोलियों का सेवन कर सकते हैं। जानें, कॉड लिवर ऑयल (cod liver oil benefits) से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में...
एक शोध के अनुसार, मछली के तेल (Fish oil benefits in hindi) में ओमेगा-3 फैटी एसिड और डीएचए पाया जाता है जो व्यक्ति को अवसाद, उदासी, चिंता, व्याकुलता, मानसिक थकान, तनाव आदि मानसिक रोगों से मुक्ति दिलाकर शरीर को आराम पहुंचाता है। इन कारणों से बनती है गैस, जानें इससे बचने के उपाय
इसमें उपलब्ध ओमेगा-3 फैटी एसिड तत्व शरीर की हृदय रोगों से रक्षा करता है। यह रक्त में मौजूद हानिकारक कोलेस्ट्रॉल एलडीएल को कम करके फायदेमंद कोलेस्ट्रॉल एचडीएल को बढ़ाता है। इससे आप हार्ट अटैक और दिल से संबंधित अन्य रोगों से खुद को बचाए रख सकते हैं।
[caption id="attachment_635463" align="alignnone" width="655"]
शरीर में होने वाले सूजन को भी दूर करती हैं कॉड लिवर ऑयल की गोलियां। ©Shutterstock.[/caption]
शरीर में होने वाले सूजन को भी दूर करती हैं कॉड लिवर ऑयल की गोलियां। किसी भी कारण से सूजन हो जाए, तो इसका सेवन करें। आप चाहें तो डॉक्टर से भी सलाह लेकर इसका सेवन कर सकते हैं।
यदि आपको घुटने में दर्द रहता है या अर्थराइटिस की समस्या है, तो नियमित रूप से कॉड लिवर ऑयल का सेवन करें। आप चाहें तो इसके तेल से घुटने और जोड़ों में होने वाले दर्द में मालिश भी कर सकते हैं। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को क्यों होता है अधिक डिप्रेशन, ये हैं वो 4 मुख्य कारण
त्वचा की झुर्रियों और रूखेपन से परेशान हैं, तो इस तेल का सेवन करें। इसमें मौजूद फैटी एसिड डीएचए त्वचा की खूबसूरती को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वजन बढ़ रहा है, तो कॉड लिवर ऑयल की गोलियां लें। इससे शरीर में जमी हुई चर्बी कम होती है, जिससे बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल में करना आसान हो जाता है।
मछली के तेल (Fish oil benefits) के सेवन से आंखों की मासपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।