
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 24, 2021 2:25 PM IST
Cocktail Vaccine and Third Wave: कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर सभी के मन में डर और आशंका है। इसके साथ ही यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या कोरोना वायरस की मौजूदा वैक्सीन संभावित तीसरी लहर (Third Wave of coronavirus in India) की वजह माने जा रहे कोविड वेरिएंट्स (Covid-19 Variants) के खिलाफ भी कारगर होगीं। इस सवाल का जवाब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दिया गया। मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल (Luv Agrawal) ने कहा है कि, कई ऐसे तथ्य हैं जो दर्शाते हैं कि अगर ज़रूरत हो तो लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन का बूस्टर शॉट दी जा सकती है। (Cocktail Vaccine and Third Wave in Hindi)
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से यह चर्चा तेज़ है कि कोरोनावायरस के टीके वायरस के खिलाफ कितनी अवधि तक सुरक्षा देंगे। इसका जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय कि तरफ से कहा गया है कि वैक्सीन लगवाने वाला व्यक्ति 6 से 9 महीने तक संक्रमण से खुद को सुरक्षित मान सकता है। (Covid-19 Vaccine Booster Shot and Third Wave)
लव अग्रवाल ने इस मौके पर ज़ोर देते हुए कहा कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर टाली जा सकती है। क्योंकि, अगर लोगों ने प्रोटोकॉल का पालन किया और वैक्सीन लगवायी तो संभावित तीसरी लहर के दौरान संक्रमण के मामले कम से कम रहेंगे। बता दें कि, जुलाई-अगस्त महीने के मध्य की अवधि को भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर आने की आशंका जतायी गयी है। वहीं, मंत्रालय की तरफ से दिए गए एक बयान में कहा गया है कि आनेवाले 5-7 सप्ताह में देश को कोरोना वायरस की तीसरी लहर का सामना करना पड़ सकता है। (Covid Third Wave in India)
देशभर में लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन के टीके उपलब्ध कराने के लिए कॉकटेल वैक्सीन के तरीके को भी एक अच्छा कदम बताया गया है। ‘कॉकटेल वैक्सीन’ कितनी असरदार होगी इस सवाल के जवाब में, स्वास्थ्य मंत्रालय की ही एक सीनियर ऑफिसर वीणा धवन ने कहा कि अब तक जो सबूतों मिले हैं उनके आधार पर कहा कि टीके "अंतः परिवर्तनीय" नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ‘इस विषय की पूरी तरीके से जांच और पूर्ण विश्लेषण करना बाकी है । फिलहाल, कॉकटेल वैक्सीनेशन नहीं किया जाएगा और किसी एक ही वैक्सीन के 2 टीके लोगों को लगाए जाएंगे।