
... Read More
अब इलाज कराना होगा आसान, मरीजों की फाइनेंस सुविधा के लिए आया को-ब्रांडेड हेल्थ ईएमआई कार्ड।
अस्पताल की एमरजेन्सी बताकर नहीं आती। अस्पताल में भर्ती के मामले में पैसों का इंतजाम करना अक्सर मुश्किल होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप ने बजाज फिनसर्व के साथ साझेदारी की है, जो सुनिश्चित करेगी कि अस्पताल में भर्ती के मामले में मरीजों और उनके परिवार के लिए इलाज का खर्च आसान हो जाए। इन्होंने सहयोग से अपनी तरह के पहले को-ब्राण्डेड हेल्थ ईएमआई कार्ड (Co-Branded Health EMI Card) लॉन्च किया है। इस कार्ड के जरिए लोग पैसों की चिंता किए बिना एशिया की सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
को-ब्राण्डेड हेल्थकेयर कार्ड के उपयोगकर्ता अपने इलाज के खर्च को आसान नो-कोस्ट किश्तों में बदल सकेंगे, जिनका भुगतान 12 महीनों की अवधि में किया जा सकेगा। अपोलो होस्पिटल्स-बजाज फिनसर्व हेल्थ ईएमआई कार्ड ईएमआई के आसान विकल्प पेश करता है, इसमें उपभोक्ता न्यूनतम दस्तावेजों के साथ तुरंत ऋण के लिए अनुमोदन पा सकता है।
Robotic Surgery से बदल रही है रीनल ट्रांस्पलान्ट की प्रक्रिया
यह हेल्थ ईएमआई कार्ड कई फीचर्स पेश करता है जैसे इन्सटेन्ट एक्टिवेशन, 4 लाख रुपये तक की उच्च क्रेडिट लिमिट, कार्ड के साथ एमरजेन्सी लाइन, प्रायोरिटी एक्सेस तथा अतिरिक्त फायदे जैसे कोम्प्लीमेंटरी पर्सनल एक्सीडेन्ट इंश्योरेन्स कवर, डिस्काउन्ट वाउचर और कूपन आदि। पूरे परिवार को कवर करने वाला यह हेल्थ ईएमआई कार्ड, अपोलो हॉस्टिल्स नेटवर्क के सभी अस्पतालों में स्वीकार किया जाएगा।